इंक्रिमेंट के बावजूद शिक्षक-कर्मचारियों को मिला कम वेतन, जानिए क्या है वजह

Pravesh Shukla | Aug 01, 2025, 14:47 IST
Share
chhattisgarh-sarkari-karmachari-edefault-software-update-samasya the sootr
chhattisgarh-sarkari-karmachari-edefault-software-update-samasya the sootr

रायपुर। ई कोश में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने की वजह से छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इंक्रीमेंट के बावजूद शिक्षक और कर्मचारियों को कम सैलरी मिली है।

रायपुर। ई कोश में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने की वजह से छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इंक्रीमेंट के बावजूद शिक्षक और कर्मचारियों को कम सैलरी मिली है। इस पर कर्मचारी नेता ने शासन से लापरवाह कर्मचारियों पर जिम्मेदारी तय करके उनपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें: ऑटोनॉमस कॉलेजों की सीटें फुल,अब पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा सरकारी कॉलेजों में एडमिशन

"इंक्रिमेंट के बावजूद मिला कम वेतन"

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने इस पर बयान देते हुए कहा कि "ई-कोश में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने की वजह से इंक्रीमेंट के बाद भी कम वेतन मिला, संचालनालय कोश लेखा और पेंशन के लापरवाही की वजह से जुलाई महीने में कर्चारियों के वेतन से अधिक कटौती हुई है। पिछले बेसिक पर ही HRA बनाया गया। साफ्टवेयर में इसमें भी संशोधन नहीं किया गया"।

"तय की जाए जिम्मेदारी"

संजय ने कहा कि "लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों को कम वेतन मिल गया है। गड़बड़ी करने वालों पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। जुलाई सरकारी कर्मचारियों के इन्क्रीमेंट का महीना होता है। कर्मचारी बड़ी शिद्दत से इसके इंतजार में रहते हैं कि, जुलाई के वेतन में उन्हें इन्क्रीमेंट लगकर मिलेगा। इस बढ़े हुए वेतन से कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवार के बच्चों की भी उम्मीदें जुड़ी रहती हैं"।

"पीएफ खाते में जमा हुई रकम"

संजय ने आगे कहा कि "इस बार छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के खाते में जुलाई महीने का वेतन तो आया, डीडीओ की ओर से इंक्रिमेंट भी लगाया गया, लेकिन हर महीने कटने वाले प्रोविडेंट फंड की राशि जो मूल वेतन का 12 फीसदी थी, उसे बिना कर्मचारी की सहमति लिए 15.3 प्रतिशत की दर से काट लिया गया। इस वजह से कर्मचारियों को जुलाई माह में मिलने वाला वेतन वृद्धि का लाभ खाते में नहीं मिल पाया। बढ़ी हुई राशि उनके CGPF खाते में जमा हो गई"।



पढ़ें: छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम घोटाला में 4.03 करोड़ के गबन का खुलासा, EOW ने पेश किया 2000 पेज का चार्जशीट

सॉफ्टवेयर में करना होता है सुधार जानकारों के मुताबिक जब सॉफ्टवेयर में इन्क्रीमेंट लगाया जाता है, उस दौरान कर्मचारी के डिडक्शन सेक्शन में जाकर कटौती में सुधार करना होता है, जिसे डीडीओ के स्तर पर जुलाई महीने का बिल बनाते समय नहीं किया गया। जिससे कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ा। इस गलती के जिम्मेदार के ऊपर क्या शासन कोई कार्रवाई करेगी या फिर हमेशा की तरह कर्मचारी केवल अपने को ठगे महसूस करेंगे।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री अब डिजिटल, व्हाट्सएप और डीजी लॉकर से मिलेंगे दस्तावेज

HRA में भी गड़बड़ी

इसके साथ ही शासन की ओर से HRA में भी गड़बड़ी की गई, साफ्टवेयर में को सुधार नहीं किया गया। जुलाई महीने में इंक्रिमेंट लगने पर कर्मचारियों के HRA में भी इजाफा होता है। साफ्टवेयर में सुधार नहीं होने की वजह से डीडीओ की ओर से बिल बनाने के दौरान कर्मचारी के DUES सेक्शन में जाकर सुधार नहीं करने के कारण जादातर जगह पिछले बेसिक पर ही HRA देकर वेतन बनाया गया।
पढ़ें: केरल सांसदों का डेलिगेशन फिर छत्तीसगढ़ में, ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

कर्मचारियों को हुआ आर्थिक नुकसान

इससे कर्मचारी को आर्थिक नुक्सान हुआ। क्योंकि रकम छोटी है तो इसका डीडीओ की ओर से एरियर भी नहीं दिया जाता। जैसे किसी कर्मचारी का मूल वेतन में 1000 रुपये का वेतन वृद्धि लगा तो उसे मिलने वाला 7% मकान किराया भत्ता में भी 70 रुपए का इजाफा होता है, जो कि नहीं दिया गया।

Tags : Chhattisgarh News | CG News | employees news | sarkari karmchari news today | increment | salary increment | Salary | pay | pension | Teachers | employees | Provident Fund | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज not present in content



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • Teachers
  • कर्मचारी
  • पेंशन
  • employees
  • Salary
  • सैलरी
  • pension
  • pay
  • वेतन
  • इंक्रीमेंट
  • Provident Fund
  • पीएफ
  • increment
  • sarkari karmchari news today
  • salary increment
  • employees news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज