छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने फीस में की भारी वृद्धि, सदस्यों ने जताई आपत्ति

Krishna Kumar Sikander | Jun 08, 2025, 17:09 IST
Share
Chhattisgarh State Pharmacy Council increased fees drastically, members raised objections the sootr
Chhattisgarh State Pharmacy Council increased fees drastically, members raised objections the sootr

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने हाल ही में रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण शुल्क में लगभग तीन गुना वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही काउंसिल के सदस्यों और अध्यक्ष के भत्तों में भी करीब दोगुनी बढ़ोतरी की गई है।

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने हाल ही में रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण शुल्क में लगभग तीन गुना वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही काउंसिल के सदस्यों और अध्यक्ष के भत्तों में भी करीब दोगुनी बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले के खिलाफ काउंसिल के सदस्य डॉ. राकेश गुप्ता और भगत राम ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर शुल्क वृद्धि को कम करने की मांग की है। सदस्यों ने वृद्धि को अव्यवहारिक और छात्रों पर बोझ डालने वाला बताया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर शुल्क कम करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh | मेडिकल कॉलेज का कारनामा, 10 लाख की मशीनें सुधरवाने में खर्चे 10 करोड़

बहुमत का दुरुपयोग कर निर्णय लेने का आरोप

ये खबर भी पढ़ें... 2000 करोड़ की जांच में तेजी, आरोपी पप्पू बंसल अस्पताल जाते वक्त गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के सइस्य डॉ. राकेश गुप्ता और भगत राम के अनुसार, 8 मई को आयोजित आमसभा में बहुमत का दुरुपयोग कर यह निर्णय लिया गया। पहले रजिस्ट्रेशन शुल्क सभी छात्रों के लिए 5 वर्ष के लिए 2,650 रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए 8,319 रुपये और अन्य राज्यों के छात्रों के लिए 11,859 रुपये कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... CG में घायलों के मुफ्त इलाज की योजना लागू लेकिन किसी को नहीं पता, ऐसा कैसे ?

नवीनीकरण शुल्क में भी भारी वृद्धि

ये खबर भी पढ़ें... 45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं

इसी तरह, नवीनीकरण शुल्क में भी भारी वृद्धि की गई है। पहले बिना जुर्माने के 1,829 रुपये और जुर्माने के साथ 2,429 रुपये थे। अब नई फीस के तहत बिना जुर्माने के 4,602 रुपये (प्रोसेसिंग फीस 400 + नवीनीकरण फीस 1,500 + मेंटेनेंस और डेवलपमेंट चार्ज 2,000 + 18% जीएसटी) और जुर्माने के साथ 8,732 रुपये (प्रोसेसिंग फीस 400 + नवीनीकरण फीस 1,500 + लेट फीस 500 + रिस्टोरेशन फीस 3,000 + मेंटेनेंस और डेवलपमेंट चार्ज 2,000 + 18% जीएसटी) हो गए हैं। इस तरह नवीनीकरण शुल्क में 2,773 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने फीस में की भारी वृद्धि | छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल सदस्यों ने फीस वृद्धि पर जताई आपत्ति | Chhattisgarh State Pharmacy Council | Chhattisgarh State Pharmacy Council increased fees drastically | Chhattisgarh State Pharmacy Council members raised objections

Tags:
  • छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल
  • छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने फीस में की भारी वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल सदस्यों ने फीस वृद्धि पर जताई आपत्ति
  • Chhattisgarh State Pharmacy Council
  • Chhattisgarh State Pharmacy Council increased fees drastically
  • Chhattisgarh State Pharmacy Council members raised objections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा