स्वाइन फ्लू की चपेट में छत्तीसगढ़
स्वाइन फ्लू का कहर, 110 संक्रमित मिले, रायपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
Umeshwari Baghel | Updated:
स्वाइन फ्लू की चपेट में छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में इस साल स्वाइन फ्लू के 110 मामले सामने आए हैं। इनमें 19 मरीज अभी सक्रिय हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 56 केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 110 मामले
- रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज मिले
- प्रदेश में फिलहाल 19 एक्टिव केस
- कई जिलों तक पहुंचा H1N1 संक्रमण
- लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
रायपुर में 56 मरीज, सात केस अभी एक्टिव
इसके बाद बिलासपुर में 12 मामले सामने आए हैं, जिनमें दो मरीज फिलहाल संक्रमित हैं। धमतरी में सात केस मिले हैं और इनमें चार मरीज एक्टिव हैं। दुर्ग में सात संक्रमितों में दो मरीजों का इलाज चल रहा है। रायगढ़ में पांच मामलों में दो, कोरबा में पांच में एक और बेमेतरा में मिले तीन मामलों में एक मरीज अभी सक्रिय है।
कई जिलों में मिले मरीज
बस्तर में दो, दंतेवाड़ा में एक, गरियाबंद में एक, जांजगीर-चांपा में दो, जशपुर में एक और महासमुंद में एक मामला सामने आया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में एक, राजनांदगांव में दो, सूरजपुर में एक और सरगुजा में दो मरीज मिल चुके हैं। इन जिलों में फिलहाल कोई एक्टिव केस दर्ज नहीं है।
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
कुछ मरीजों को उल्टी या दस्त की समस्या भी हो सकती है। बीमारी ज्यादा बढ़ने पर सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, बहुत ज्यादा कमजोरी या शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने जैसी परेशानी सामने आ सकती है।
संक्रमण से बचने के लिए क्या करें
बिना हाथ साफ किए आंख, नाक या मुंह छूने से बचें। संक्रमित व्यक्ति के ज्यादा करीब जाने से भी बचना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी या दूसरे लक्षण दिखाई दें तो उसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। घर और कमरे में हवा आने-जाने की पर्याप्त व्यवस्था रखना भी जरूरी है।
डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें
बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वाइन फ्लू संक्रमित व्यक्ति की खांसी और छींक से निकलने वाली बूंदों के जरिए दूसरे लोगों तक पहुंच सकता है। नजदीकी संपर्क से भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन बढ़ते मामलों के बीच सावधानी और समय पर इलाज सबसे जरूरी है।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के कितने मामले मिले हैं?
प्रदेश में अब तक 110 मामले सामने आए हैं, जिनमें 19 एक्टिव केस हैं। - छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मरीज कहां मिले हैं?
सबसे ज्यादा 56 मरीज रायपुर में मिले हैं। इनमें 7 केस अभी सक्रिय हैं। - स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण क्या हैं?
बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर दर्द, थकान और सांस लेने में परेशानी इसके प्रमुख लक्षण हैं।
ये खबरें भी पढ़े...
एमपी स्वास्थ्य विभाग में 54 करोड़ का PF घोटाला, आउटसोर्स कर्मचारियों के खाते खाली
महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से आठ नाबालिग फरार, 12 फीट की फांदी दीवार
स्वाइन फ्लू पॉजिटिव किरोड़ी लाल से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री खींवसर, गेट पर रोका
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
By The Sootr

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad