छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन होगा जारी, 5000 टीचर्स की होगी नियुक्ति

Arun Tiwari | Feb 19, 2026, 21:45 IST
Share
chhattisgarh teacher
chhattisgarh teacher

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 से अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। यह भर्ती सहायक शिक्षक, व्याख्याता, शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक के पदों के लिए की जाएगी।

News in Short

  • छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती करेगी।
  • भर्ती के लिए व्यापमं द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है।
  • विभिन्न पदों में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक शामिल हैं।
  • इस भर्ती से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

News in Detail

RAIPUR. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जा रहा है। शासन ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापमं को अधिकृत किया है। विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापमं को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

MP के सरकारी स्कूलों में 5000 शिक्षक भर्ती की तैयारी, मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

5000 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है। इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी ईसाइयों के शव हटाने पर लगाई रोक

युवाओं का इंतजार खत्म

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं। इससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया शुरू की। सहायक शिक्षक पद के पांचवे चरण में 2621 बी.एड. अर्हताधारियों की सेवा समाप्त की गई। न्यायालय के निर्देश पर डी.एड. अर्हताधारियों को नियुक्ति का अवसर दिया गया।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नियमित भर्ती वालों को मिलेगा स्थायी हक

छत्तीसगढ़ को 2 दिनों में मिले 9 आईएएस अधिकारी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया आदेश

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा विभाग
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • शिक्षक भर्ती
  • शिक्षकों की भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि