मास्टर जी को कड़वा पड़ा शादी का लड्डू, दूसरी बीबी के आते ही गई नौकरी

Pravesh Shukla | Jul 14, 2025, 21:16 IST
Share
chhattisgarh-teacher-second-marriage-dismissal the sootr
chhattisgarh-teacher-second-marriage-dismissal the sootr

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शिक्षक को इसलिए सरकारी नौकरी गंवानी पड़ी, क्योंकि उसने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए और सरकार से इजाजत लिए ही दूसरी शादी कर ली थी।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शिक्षक को इसलिए सरकारी नौकरी गंवानी पड़ी, क्योंकि उसने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए और सरकार से इजाजत लिए ही दूसरी शादी कर ली थी।

पढ़ें: आरपीएससी में अब 10 सदस्य होंगे, सरकार ने बढ़ाए तीन पद, बाबूलाल कटारा होंगे बर्खास्त

दूसरी शादी करना पड़ा भारी

पहली पत्नी को जैसे ही पति की ओर से दूसरी शादी करने की जानकारी मिली, उसने जिला शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत कर दी। शिक्षक की पहली पत्नी की लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई और आरोप सही पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

पढ़ें: 27 कर्मचारियों पर गिरेगी बर्खास्तगी की गाज, फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे कर रहे थे नौकरी

पहली पत्नी ने की शिकायत

जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चाची डाड़ में पदस्थ शिक्षक मुमताज अंसारी ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी। इसकी जानकारी जब पहली पत्नी को लगी, तो जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Screenshot 2025-07-14 204150
Screenshot 2025-07-14 204150

पेश किए तलाक के फर्जी कागज

जानकारी के मुताबिक मामले की जांच संयुक्त संचालक सरगुजा कार्यालय से कराई गई, जिसमें शिक्षक की गलती सामने आई। मामले की जांच पूरी होने के बाद शिक्षक मो. मुमताज अंसारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। दरअसल जांच में पाया गया कि, शिक्षक मुमताज आलम अंसारी ने शासन को जानकारी दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी। जांच में यह भी पाया गया कि शिक्षक ने पहली पत्नी से तलाक के जो कागजात पेश किए थे वो फर्जी थे।

पढ़ें: शादी के बाद गलतफहमियों से बचने के लिए जरूरी है मैरिज काउंसलिंग ? जानें क्यों

Screenshot 2025-07-14 204223
Screenshot 2025-07-14 204223

जांच में सही पाई गई शिकायत

जिला शिक्षा अधिकारी डी एन मिश्र के मुताबिक शिक्षक की पहली पत्नी की शिकायत पर जांच पड़ताल की गई। जांच में आरोपी शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत प्रथम जीवित पत्नी के रहते शासन की पूर्व अनुज्ञा प्राप्त किए बिना दूसरा विवाह करने की शिकायत की पुष्टि पाए जाने के कारण बर्खास्त किया गया।

पढ़ें: महादेव सट्टा घोटाला : मास्टरमाइंड सौरभ आहूजा दिल्ली में ईडी के हत्थे चढ़ा, जयपुर में शादी समारोह से हुआ था फरार

मास्टर जी को दूसरी शादी पड़ी भारी पहली पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक बर्खास्त
छत्तीसगढ़ न्यूज, बलरामपुर न्यूज, Chhattisgarh News, Balrampur News, teacher, dismissed, divorce, second marriage, crime news, teacher dismissed from service

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • second marriage
  • Balrampur News
  • बलरामपुर न्यूज
  • teacher dismissed from service
  • crime news
  • divorce
  • नौकरी
  • teacher
  • job
  • तलाक
  • दूसरी शादी
  • बर्खास्त
  • dismissed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती