CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
Harrison Masih | Nov 11, 2025, 20:59 IST
Chhattisgarh Top News cg big news the sootr
नमस्कार, बीजापुर नक्सल एनकाउंटर में टॉप कमांडर समेत 6 माओवादी ढेर। रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज। मुकेश चंद्राकर मर्डर: हाईकोर्ट ने ठुकराई मुख्य आरोपी की याचिका। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
top news of chhattisgarh
बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 6 माओवादी कैडरों को मार गिराया। सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से इंसास, स्टेनगन, .303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खाद्य विभाग में पदस्थ रहे रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Bilaspur. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया है। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी दिनेश चंद्राकर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से पेश हुए एडवोकेट प्रीतम सिंह ने अदालत में जोरदार विरोध किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
RAIPUR. दिल्ली में लाल किले के करीब कार में हुए भयानक धमाके ने देशभर को हिलाकर रख दिया है। इस घटना में 9 लोगों ने जान गवाई है। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रायपुर पुलिस ने
Raipur. छत्तीसगढ़ में विवादित टिप्पणी प्रकरण को लेकर तनाव बढ़ गया है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए पुलिस ने 5,000 रूपए का इनाम घोषित किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बीजापुर नक्सल एनकाउंटर में टॉप कमांडर समेत 6 माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, फायरिंग जारी
रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, पीड़िता ने पुलिस को दिए सबूत
मुकेश चंद्राकर मर्डर केस: हाईकोर्ट ने ठुकराई मुख्य आरोपी की याचिका, सेप्टिक टैंक में मिला था पत्रकार का शव
दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट - सुरक्षा चाक-चौबंद, हर जगह कड़ी निगरानी!
रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को भगोड़ा घोषित किया, गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम, कई राज्यों में FIR
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari