अवैध प्लॉटिंग पर तय होगी अफसरों की जवाबदेही, सुबह दौरे पर न निकलने वाले सीएमओ को फटकार

Umeshwari Baghel | Apr 21, 2026, 20:57 IST
Share
chhattisgarh-urban-bodies-review-arun-sao-cmo-strict-instructions-action
chhattisgarh-urban-bodies-review-arun-sao-cmo-strict-instructions-action

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के नगर पंचायतों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अवैध निर्माण और सरकारी ज़मीनों पर कब्जे को रोकने के लिए कड़ी चेतावनी दी। 31 मई तक टैक्स वसूली और सफाई के काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

NEWS IN SHORT

  • उप मुख्यमंत्री ने नगर पंचायतों के CMO की लगाई क्लास
  • 31 मई तक टैक्स वसूली और साफ-सफाई के कामों की डेडलाइन तय
  • अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई, अधिकारियों को सख्त चेतावनी
  • रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, जल संरक्षण पर जोर
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी

NEWS IN DETAIL

Raipur। अवैध प्लॉटिंग पर रोक :छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के कामकाज को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक के दूसरे दिन उन्होंने प्रदेश की नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) की क्लास

ली। साव ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोताही बरतने वाले अफसरों पर सीधी कार्रवाई होगी।

अवैध निर्माण और कब्जे पर चलेगा डंडा

शहरों में बिना प्लानिंग के हो रहे निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं

कि ऐसे मामलों में सख्ती बरतें और तुरंत रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि शहरों को व्यवस्थित और सुंदर बनाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

31 मई तक का अल्टीमेटम

दो बड़े कामों के लिए 31 मई की डेडलाइन तय की है:

टैक्स वसूली : नई संपत्तियों पर टैक्स लगाने का काम हर हाल में 31 मई तक पूरा करना होगा। साथ ही संपत्ति कर और पानी टैक्स की वसूली में कड़ाई करने को कहा गया है।

साफ-सफाई : बरसात में शहर न डूबे, इसके लिए बड़े नालों और ड्रेनेज की सफाई 31 मई तक खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यालय में रहना अनिवार्य, सुबह करना होगा निरीक्षण

कई सीएमओ अपने मुख्यालय में नहीं रहते और सुबह फील्ड पर नहीं निकलते। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने मुख्यालय में ही निवास करें और रोज सुबह शहर की सफाई और विकास कार्यों का जायजा लें। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी साथ रखने की सलाह दी गई है।

सरकारी खजाने और संसाधनों का प्रबंधन

बिजली बिल और वेतन: निकायों के कर्मचारियों को समय पर सैलरी मिले और बिजली बिल का भुगतान समय पर हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया है।

एनर्जी ऑडिट : गैर-जरूरी बिजली कनेक्शन काटकर खर्च कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

वाटर हार्वेस्टिंग : जल संरक्षण के लिए हर सरकारी और निजी भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने को कहा गया है।

पीएम आवास योजना में तेजी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों को एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। साव ने कहा कि आवास की स्वीकृति मिलते ही एक हफ्ते के अंदर निर्माण की अनुमति जारी की जाए ताकि गरीबों का घर जल्दी बन सके।

यह खबरें भी पढ़े...

सीजी पीएचई में बड़े पैमाने पर तबादले, डिप्टी सीएम अरुण साव के ओएसडी संजीव बृजपुरिया को हटाया, चीफ इंजीनियर सस्पेंड

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा बदलाव, अब 3 किश्तों में मिलेगा मकान निर्माण का पैसा

अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई... छह जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, 142 पर लग चुका है बैन

छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग पर लगेगा ब्रेक: सरकार ने लागू किया किफायती जन आवास नियम 2025

Tags:
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • वाटर हार्वेस्टिंग
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग
  • अवैध प्लॉटिंग पर रोक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई