छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग पर लगेगा ब्रेक: सरकार ने लागू किया किफायती जन आवास नियम 2025
Harrison Masih | Jul 03, 2025, 16:49 IST
Illegal plotting in Chhattisgarh Government has implemented Public Housing Rules 2025 the sootr
छत्तीसगढ़ में अब अवैध प्लॉटिंग की मनमानी पर लगाम कसने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को "छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025" की अधिसूचना जारी कर दी गई।
छत्तीसगढ़ में अब अवैध प्लॉटिंग की मनमानी पर लगाम कसने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को 'छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम 2025' की अधिसूचना जारी कर दी गई। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा जारी इस नए कानून के तहत अब राज्यभर में प्लॉटिंग का काम केवल नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।
सरकार का दावा है कि इन नए नियमों से राज्य में फैलती अवैध प्लॉटिंग की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी, साथ ही आम जनता को अधिक पारदर्शिता और सुरक्षा मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग का काला कारोबार, कमीशनखोरी में लिप्त पूरा तंत्र
कम से कम 2 एकड़ ज़मीन अनिवार्य
अब कोई भी व्यक्ति या संस्था तभी प्लॉटिंग कर पाएगी जब उसके पास कम से कम 2 एकड़ भूमि होगी। इससे छोटे स्तर पर बेतरतीब तरीके से की जाने वाली अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी।
कृषि भूमि को मिलेगा आवासीय दर्जा
यदि किसी प्लॉटिंग क्षेत्र में कृषि भूमि शामिल है, तो उसे कलेक्टर गाइडलाइन के मुताबिक शुल्क अदा कर आवासीय में परिवर्तित किया जा सकेगा। इससे जहां सरकार का राजस्व बढ़ेगा, वहीं कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की संभावना भी कम होगी।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : अवैध प्लॉटिंग के मामलों में रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं , जिनके खिलाफ FIR वो भूमाफिया नहीं
कौन सी जगह क्या बनेगा – पहले तय करना होगा
प्लॉटिंग से पहले कॉलोनाइजर को यह स्पष्ट करना होगा कि गार्डन, क्लब, मंदिर, स्वीमिंग पूल जैसी सार्वजनिक सुविधाएं कहां बनाई जाएंगी। इन स्थानों पर बाउंड्री वॉल और सूचनात्मक बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।
सड़कों के लिए भी सख्त नियम
अब हर प्लॉटिंग क्षेत्र में सड़क की लंबाई-चौड़ाई पूर्व निर्धारित होगी। कोई भी सड़क 9 मीटर से कम चौड़ी नहीं होगी। साथ ही रोड-रास्तों के लिए छोड़ी गई जमीन की बाद में बिक्री नहीं की जा सकेगी।
ये खबर भी पढ़ें... 30 साल बाद मिला इंसाफ: नौकरी का हकदार निकला असली बेटा,हाईकोर्ट ने SECL को लगाई फटकार
राज्य सरकार का मानना है कि यह नियम शहरीकरण को नियमित और व्यवस्थित बनाएंगे। अवैध कॉलोनियों की बाढ़ को रोकने के साथ ही नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के उपसंचालक विनित नायर ने बताया कि "यह पहली बार है जब राज्य में इस स्तर पर नियमन लागू किया जा रहा है। अब बिना तय नक्शे और अनुमति के कोई भी कॉलोनी नहीं बसाई जा सकेगी। इससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।"
इस कानून से जहां एक तरफ बिल्डरों पर सख्ती बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ आम नागरिकों को प्लॉट खरीदते समय यह सुनिश्चित करने में आसानी होगी कि वे किसी वैध कॉलोनी में निवेश कर रहे हैं या नहीं। साथ ही सरकार को राजस्व में वृद्धि और शहरी विकास की दिशा में एक ठोस नियंत्रण व्यवस्था भी मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... कलेक्टर का एक्शन मोड: पंचायत कार्यालय के गेट पर बैठे DM,कर्मचारियों ने कान पकड़कर मांगी माफी
"किफायती जन आवास नियम 2025" का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है। अब पूरे राज्य में प्लॉटिंग से जुड़ा हर काम इन्हीं नियमों के अंतर्गत किया जाएगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और जिला प्रशासन को आदेश दे दिए गए हैं कि इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
छत्तीसगढ़ में अब कॉलोनी बसाना सिर्फ ज़मीन खरीदने का काम नहीं रह गया है, बल्कि नियमानुसार योजना, पारदर्शिता और जवाबदेही का विषय बन गया है। नए नियमों से न सिर्फ अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी, बल्कि यह राज्य को सुनियोजित शहरीकरण की दिशा में ले जाएगा।
छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग | अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कानून | Chhattisgarh Illegal plotting | chattisgarh plotting rules | plotting in chattisgarh
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
सरकार का दावा है कि इन नए नियमों से राज्य में फैलती अवैध प्लॉटिंग की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी, साथ ही आम जनता को अधिक पारदर्शिता और सुरक्षा मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग का काला कारोबार, कमीशनखोरी में लिप्त पूरा तंत्र
क्या है नए नियमों की अहम बातें?
अब कोई भी व्यक्ति या संस्था तभी प्लॉटिंग कर पाएगी जब उसके पास कम से कम 2 एकड़ भूमि होगी। इससे छोटे स्तर पर बेतरतीब तरीके से की जाने वाली अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी।
कृषि भूमि को मिलेगा आवासीय दर्जा
यदि किसी प्लॉटिंग क्षेत्र में कृषि भूमि शामिल है, तो उसे कलेक्टर गाइडलाइन के मुताबिक शुल्क अदा कर आवासीय में परिवर्तित किया जा सकेगा। इससे जहां सरकार का राजस्व बढ़ेगा, वहीं कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की संभावना भी कम होगी।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : अवैध प्लॉटिंग के मामलों में रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं , जिनके खिलाफ FIR वो भूमाफिया नहीं
कौन सी जगह क्या बनेगा – पहले तय करना होगा
प्लॉटिंग से पहले कॉलोनाइजर को यह स्पष्ट करना होगा कि गार्डन, क्लब, मंदिर, स्वीमिंग पूल जैसी सार्वजनिक सुविधाएं कहां बनाई जाएंगी। इन स्थानों पर बाउंड्री वॉल और सूचनात्मक बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।
सड़कों के लिए भी सख्त नियम
अब हर प्लॉटिंग क्षेत्र में सड़क की लंबाई-चौड़ाई पूर्व निर्धारित होगी। कोई भी सड़क 9 मीटर से कम चौड़ी नहीं होगी। साथ ही रोड-रास्तों के लिए छोड़ी गई जमीन की बाद में बिक्री नहीं की जा सकेगी।
ये खबर भी पढ़ें... 30 साल बाद मिला इंसाफ: नौकरी का हकदार निकला असली बेटा,हाईकोर्ट ने SECL को लगाई फटकार
कैसे बदलेगा यह नया कानून जमीन की दुनिया को?
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के उपसंचालक विनित नायर ने बताया कि "यह पहली बार है जब राज्य में इस स्तर पर नियमन लागू किया जा रहा है। अब बिना तय नक्शे और अनुमति के कोई भी कॉलोनी नहीं बसाई जा सकेगी। इससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।"
जनता और प्रशासन दोनों को होगा लाभ
ये खबर भी पढ़ें... कलेक्टर का एक्शन मोड: पंचायत कार्यालय के गेट पर बैठे DM,कर्मचारियों ने कान पकड़कर मांगी माफी
नियम लागू, अब सख्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में अब कॉलोनी बसाना सिर्फ ज़मीन खरीदने का काम नहीं रह गया है, बल्कि नियमानुसार योजना, पारदर्शिता और जवाबदेही का विषय बन गया है। नए नियमों से न सिर्फ अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी, बल्कि यह राज्य को सुनियोजित शहरीकरण की दिशा में ले जाएगा।
छत्तीसगढ़ में अवैध प्लॉटिंग | अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कानून | Chhattisgarh Illegal plotting | chattisgarh plotting rules | plotting in chattisgarh
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग