कलेक्टर का एक्शन मोड: पंचायत कार्यालय के गेट पर बैठे DM,कर्मचारियों ने कान पकड़कर मांगी माफी

Harrison Masih | Jul 03, 2025, 14:56 IST
Share
kawardha Collector action DM sitting at the gate of Panchayat office
kawardha Collector action DM sitting at the gate of Panchayat office

कवर्धा जिले में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने गुरुवार को अचानक निरीक्षण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वे बिना किसी पूर्व सूचना के सबसे पहले जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे।

कवर्धा जिले में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने गुरुवार को अचानक निरीक्षण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वे बिना किसी पूर्व सूचना के सबसे पहले जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां कई कर्मचारी तय समय के बाद भी गैरहाजिर पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें... खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का एक्शन, समिति प्रबंधक और प्रभारियों के खिलाफ FIR

मुख्य द्वार पर बैठे कलेक्टर

जिला पंचायत कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने देखा कि कई कर्मचारी अब तक कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने खुद कार्यालय के गेट पर कुर्सी लगाकर बैठने का फैसला किया। जैसे ही देर से आने वाले कर्मचारी पहुंचे, उन्हें वहीं रोक दिया गया और कार्यालय में प्रवेश से मना कर दिया गया।

कलेक्टर ने कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से कारण पूछे। कई कर्मचारी शर्मिंदगी में चुप रहे, तो कुछ ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कान पकड़कर दोबारा गलती न करने की बात कही। कलेक्टर ने साफ कर दिया कि समय का उल्लंघन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... मनमानी फीस वसूली मामले में जबलपुर कलेक्टर का एक्शन, 4 स्कूलों को 38 करोड़ लौटाने के आदेश

जिला अस्पताल और शासकीय स्कूल का भी निरीक्षण

इसके बाद कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।

फिर वे स्वामी करपात्री शासकीय विद्यालय पहुंचे और वहां भी स्टाफ की उपस्थिति जांची। कक्षा में जाकर बच्चों से पढ़ाई से जुड़े प्रश्न पूछे और स्कूल की व्यवस्था पर संतोष जताया। कुछ मामलों में उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

ये खबर भी पढ़ें... stop reel : कलेक्टर का एक्शन, इन जगहों पर नहीं कर सकेंगे रीलबाजी

कलेक्टर का सख्त संदेश

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा, "सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और समय पालन अनिवार्य है। अब सभी विभागों में औचक निरीक्षण लगातार होते रहेंगे। जो भी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी में कोताही बरतेगा, उस पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।"

ये खबर भी पढ़ें... Gwalior News : स्कूल फीस बढ़ाने पर कलेक्टर का एक्शन, स्कूल प्रबंधन पैरेंट्स को लौटाएगा 15.21 लाख रुपए

जनता में भरोसा, कर्मचारियों में हड़कंप

इस कार्रवाई से जहां सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों में उम्मीद जगी है कि अब सरकारी कार्यालयों में काम समय पर और व्यवस्थित तरीके से होंगे।

कवर्धा में प्रशासनिक सख्ती के इस नए दौर से यह संकेत स्पष्ट है कि जिले में सुशासन और जवाबदेही अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे अब अमल भी होगा।

कवर्धा कलेक्टर का एक्शन | कवर्धा पंचायत कार्यालय | पंचायत कार्यालय के गेट पर बैठे DM | Kawardha Collector Gopal Verma | Collector Gopal Verma action | kawardha news

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • kawardha news
  • कवर्धा कलेक्टर का एक्शन
  • कवर्धा पंचायत कार्यालय
  • पंचायत कार्यालय के गेट पर बैठे DM
  • Kawardha Collector Gopal Verma
  • Collector Gopal Verma action
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा