कांग्रेस नेता के भाई ने किया वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 16 को PM मोदी करने वाले हैं शुभारंभ
Marut raj | Sept 14, 2024, 09:48 IST
प्रतीकात्मक फोटो।
दुर्ग - विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत 16 सितंबर को होने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। ट्रायल के दौरान इसी ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की खबर सामने आ रही है। घटना शुक्रवार को उस समय हुई, ट्रेन ट्रायल रन पर विशाखापट्टनम से वापस लौट रही थी। इस दौरान बागबाहरा में 5 युवकों ने चमचमाती वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया।
पथराव की वजह से नई चमचमाती ट्रेन के तीन कोच के विंडो क्रेक हुए हैं। इन पांच में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं। बागबाहरा आरपीएफ ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक बागबाहरा नगर पालिका के पार्षद का भाई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आरपीएफ शनिवार 14 सितंबर 2024 को सभी आरोपियों को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। ज्ञात हो कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भिलाई के आसपास पथराव होता रहा है।
ज्ञात हो कि महासमुंद से रायपुर-दुर्ग की ओर तथा महासमुंद से विशाखापट्टनम की ओर जाने वाले यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे द्वारा दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया है। दुर्ग से ट्रेन की शुरूआत हुई। इस दौरान निर्धारित रूट के स्टॉपेज की जांच की गई।
ज्ञात हो कि 16 सितंबर से दुर्ग - विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत होने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
16 तारीख की शाम सवा 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इसे रायपुर से रवाना करेंगे। यह शाम 4:45 बजे महासमुंद पहुंचेगी। महासमुंद में इसका 5 मिनट का स्टॉपेज होगा। यह शाम 4:50 मिनट पर महासमुंद से रवाना होगी। इस गाड़ी रात 12:20 में विशाखापट्टनम पहुंचेगी।
युवा कांग्रेस नेता का भाई शामिल
RPF के अनुसार पत्थरबाजों में शिव कुमार बघेल, देवेन्द्र चंद्राकर, जीतू तांडी, लेखराज सोनवानी और अर्जुन यादव शामिल है। इनमें शिव कुमार बघेल युवा कांग्रेस के खल्लारी विधानसभा के अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल का भाई है।
आरोपियों में पार्षद का भाई शामिल!
4 बजे रायपुर, 4:50 पर महासमुंद से होगी रवाना
ज्ञात हो कि 16 सितंबर से दुर्ग - विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत होने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
16 तारीख की शाम सवा 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इसे रायपुर से रवाना करेंगे। यह शाम 4:45 बजे महासमुंद पहुंचेगी। महासमुंद में इसका 5 मिनट का स्टॉपेज होगा। यह शाम 4:50 मिनट पर महासमुंद से रवाना होगी। इस गाड़ी रात 12:20 में विशाखापट्टनम पहुंचेगी।
युवा कांग्रेस नेता का भाई शामिल
RPF के अनुसार पत्थरबाजों में शिव कुमार बघेल, देवेन्द्र चंद्राकर, जीतू तांडी, लेखराज सोनवानी और अर्जुन यादव शामिल है। इनमें शिव कुमार बघेल युवा कांग्रेस के खल्लारी विधानसभा के अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल का भाई है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman