CG Weather Update: अंबिकापुर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत, आज 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Harrison Masih | Dec 12, 2025, 12:19 IST
Share
chhattisgarh-Weather Update-cold-wave-ambikapur-death
chhattisgarh-Weather Update-cold-wave-ambikapur-death

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर बढ़ गया है। अंबिकापुर में खुले में सोए एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई, जबकि 7 शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है। मैनपाट और सरगुजा में ओस जमकर बर्फ बन रही है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जिसके कारण अंबिकापुर में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। बस स्टैंड के पास खुले में सोए इस मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे आ गया है, जिससे सरगुजा संभाग में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Weather News: 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, मैनपाट में जमी बर्फ; 7 शहरों का पारा 10°C से नीचे

तापमान में भारी गिरावट

राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सात शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे पहुँच गया है, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • मैनपाट: 4°C से नीचे, ओस की बूंदें बर्फ में बदली
  • अंबिकापुर: 4.9°C
  • दुर्ग: 8.2°C
  • पेंड्रा: 8.8°C
  • जगदलपुर: 8.0°C
  • राजनांदगांव: 9.5°C
  • बिलासपुर: (तापमान 10°Cसे नीचे)
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर, और रायपुर इन चार संभागों के दो से तीन पॉकेट में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलने का गंभीर अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर: अम्बिकापुर में तापमान 7.5 डिग्री, कई जिलों में सर्दी का कहर

cg weather
cg weather

19 जिलों में शीतलहर की संभावना

ठंड की लहर अब प्रदेश के 19 जिलों तक फैलने की आशंका है। कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, बालोद और कोरबा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मैनपाट में पारा 4°C के नीचे, छत्तीसगढ़ के इन 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

ठंड से प्रभावित क्षेत्रों का हाल

  • मैनपाट: रात का पारा 4°C से नीचे जाने के कारण 'छत्तीसगढ़ के शिमला' कहे जाने वाले मैनपाट में पैरावट में ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गई हैं, जिससे कड़ाके की ठंड का नजारा देखने को मिल रहा है।
  • सरगुजा संभाग: पूरे संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन पहले अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर घना कोहरा भी छाया रहा।
  • GPM जिला: मध्यप्रदेश बॉर्डर से सटे धर्मपानी की पहाड़ी पर भी ठंड का व्यापक असर देखा जा रहा है।
  • पेंड्रा: कड़ाके की ठंड के बीच लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

रायपुर नगर निगम की पहल

जनता को ठंड से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गए हैं। रायपुर नगर निगम की पहल की मेयर मीनल चौबे और कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम ने शहर में आम लोगों के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। बेघर और राहगीरों को राहत देने के लिए 12 से अधिक स्थानों पर रातभर अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जोन कमिश्नरों और हेल्थ अधिकारियों को रात में फील्ड में रहकर निगरानी करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: आज शीतलहर की चपेट में चार संभाग; रायपुर में पारा 12°C के करीब, मैनपाट में जमी बर्फ

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी:

स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। लोगों से अपील की गई है कि शीतलहर के दौरान, केवल आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें और बाहर निकलते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • cg Weather News
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में शीतलहर
  • ठंड से मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती