छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर: अम्बिकापुर में तापमान 7.5 डिग्री, कई जिलों में सर्दी का कहर
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ में सर्दी की दस्तक हो चुकी है। तापमान 10 डिग्री तक गिर चुका है। रायपुर, बिलासपुर और अम्बिकापुर समेत कई स्थानों पर शीतलहर का असर बढ़ा है। अगले तीन दिन में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
CG Weather Update RAIPUR.छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में तापमान तेजी से गिरावट हो रही है। लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। इसके साथ ही शीतलहर लगातार परेशान कर रही है।
छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। इस ठंड के कारण वहां के लोग खासा परेशान हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ में और भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें..
छत्तीसगढ़ में बढ़े बिजली बिलों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विकास उपाध्याय ने CM को खून से लिखी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ श्रम अन्न योजना: छत्तीसगढ़ सरकार 5 रुपए में मजदूरों को दे रही है भरपेट खाना, जानें कैसे
राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। यहां का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। माना एयरपोर्ट में तो पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रायपुर में दिन में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन रात का तापमान और गिरने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इसके चलते ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में सर्दी से बचाव के लिए लोग तैयारी करें। अगले कुछ दिन और ठंडे रह सकते हैं।
बिलासपुर, पेंड्रारोड, अम्बिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी सर्दी का असर दिखने लगा है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो दिन में भी सर्दी का संकेत है। खासकर पेंड्रारोड और बिलासपुर में ठंड बढ़ने की संभावना है। इन इलाकों में लोग दिन और रात दोनों वक्त ठंडी हवाओं का सामना कर रहे हैं।
यह खबरें भी पढ़ें..
छत्तीसगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब ई-ट्रैक पर होगा AI-सेंसर आधारित ड्राइविंग टेस्ट
अपने इंट्रेस्ट की पढ़ाई नहीं कर पा रहे छत्तीसगढ़ के युवा, अधिकारियों की लापरवाही से दूसरे कोर्स में लेना पड़ता है एडमिशन
आज रायपुर में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, सर्दी के कारण रात का समय ज्यादा ठंडा रहेगा। लोग ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
अम्बिकापुर में तापमान 7.5 डिग्री
यह खबरें भी पढ़ें..
छत्तीसगढ़ में बढ़े बिजली बिलों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विकास उपाध्याय ने CM को खून से लिखी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ श्रम अन्न योजना: छत्तीसगढ़ सरकार 5 रुपए में मजदूरों को दे रही है भरपेट खाना, जानें कैसे
छत्तीसगढ़ में ठंड और शीतलहर के असर को ऐसे समझें
|
रायपुर और आसपास के क्षेत्र
मौसम विभाग का अनुमान
छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में भी ठंड
यह खबरें भी पढ़ें..
छत्तीसगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब ई-ट्रैक पर होगा AI-सेंसर आधारित ड्राइविंग टेस्ट
अपने इंट्रेस्ट की पढ़ाई नहीं कर पा रहे छत्तीसगढ़ के युवा, अधिकारियों की लापरवाही से दूसरे कोर्स में लेना पड़ता है एडमिशन
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari