सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा छत्तीसगढ़ का युवक

Harrison Masih | May 22, 2025, 16:29 IST
Share
Chhattisgarh youth entered Galaxy apartment Salman Khan the sootr
Chhattisgarh youth entered Galaxy apartment Salman Khan the sootr

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 20 मई की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में गैरकानूनी तरीके से घुस गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 20 मई की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में गैरकानूनी तरीके से घुस गया। समय रहते पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह घटना सोमवार शाम 7:15 बजे की है। जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति किसी तरह सलमान खान के अपार्टमेंट परिसर में घुस गया। गार्ड्स की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Alert: गरज-चमक और बारिश के साथ तापमान में गिरावट, यलो अलर्ट जारी

कौन है संदिग्ध?

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए शख्स का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसकी सलमान खान के घर में घुसने की मंशा क्या थी? क्या वह एक फैन था, या उसके पीछे कोई साजिश थी?

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब सलमान खान की सुरक्षा में सेंध की कोशिश हुई है। पिछले महीने, मुंबई के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप नंबर पर एक गंभीर धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें कहा गया था कि सलमान खान को उनके घर में घुसकर जान से मार दिया जाएगा। यही नहीं, धमकी में उनकी कार को बम से उड़ाने की बात भी कही गई थी।

मामले में वर्ली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 24 घंटे के भीतर आरोपी का पता लगा लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिसकर्मियों की शनिवार की छुट्टी रद्द, DGP ने जारी किया आदेश

धमकी देने वाला मानसिक रोगी निकला

पुलिस की जांच में पता चला कि धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी मयंक पांड्या है, जिसकी उम्र 26 वर्ष है और वह मानसिक रोगी है।

2023 से खतरे की परछाई

सलमान खान को 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी धमकियां मिल चुकी हैं। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें 'वाई प्लस' कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की थी।

14 अप्रैल 2024 को भी उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी, जिससे उनके फैंस और परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... अबूझमाड़ से 27 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान

सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है। लगातार मिल रही धमकियों और अब घर में घुसपैठ की घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मुंबई पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह व्यक्ति अकेले आया था या इसके पीछे किसी संगठित प्रयास की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें... मुठभेड़ में नक्सलियों की सात नंबर कंपनी का सफाया

youth arrested | Actor Salman Khan | Salman Khan Death Threat | Mumbai | chattisgarh | सलमान खान को धमकी | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सलमान खान
  • youth arrested
  • Actor Salman Khan
  • सलमान खान को धमकी
  • Mumbai
  • मुंबई
  • chattisgarh
  • Salman Khan Death Threat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा