PM मोदी बोले- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी, मेनीफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप

Pratibha ranaa | Apr 24, 2024, 12:31 IST
Share
hn
hn

मोदी ने कहा कि इस सरगुजा की जमीन पर ही मेरे लिए आप लोगों ने लालकिला बनाया था, जब मैं पीएम कैंडिडेट बना था। लेकिन तब से ही कांग्रेस मेरे पीछे पड़ी है। कांग्रेस ने इस बवंडर मचा दिया था, उसने तूफान ला दिया था।

अरुण तिवारी, Raipur. छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट ( Lok Sabha elections ) पर चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ), कांग्रेस पर जमकर गरजे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपकी पैत्रिक संपत्ति लूटकर दूसरे लोगों को देना चाहती है। वो हेरिटेज टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति छीनने की फिराक में है। मोदी ने कहा कि उसका एक ही मंत्र है कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस एससी,एसटी और ओबीसी का आरक्षण कम कर धर्म के आधार पर आरक्षण का मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहती है। कांग्रेस ने पहले भी 15 फीसदी मुस्लिम आरक्षण की वकालत की है। कांग्रेस के मेनीफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इरादे नेक नहीं है। उसने धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की हत्या की है।

मैं पीएम कैंडिडेट बना तभी कांग्रेस ने बवंडर मचाया :


मोदी ने कहा कि इस सरगुजा की जमीन पर ही मेरे लिए आप लोगों ने लालकिला बनाया था, जब मैं पीएम कैंडिडेट बना था। लेकिन तब से ही कांग्रेस मेरे पीछे पड़ी है। कांग्रेस ने इस बवंडर मचा दिया था, उसने तूफान ला दिया था। मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आपने भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। अब लोकसभा चुनाव की बारी है। मोदी बोले की विष्णुदेव साय ने राकेट की तरह सरकारी चलाई और तीन महीने मोदी की गारंटी पूरी कर दी। मोदी ने कहा कि अब कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है जो पूरा देश देख रहा है। विकसित भारत पर कांग्रेस का माथा गरम हो जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...अजब- गजब: तीन दिन पहले हुई पिता की मौत, बेटी की शादी में आया बाज, गोद में बैठा और विदा के बाद उड़ गया

कांग्रेस का इतिहास देश को तबाह करने का :


मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का है। मोदी ने कहा कि आतंकवाद फैला कांग्रेस के कारण, नक्सलवाद बढ़ा कांग्रेस के कारण। कांग्रेस के कुशासन और लापरवाही के कारण देश में हिंसा का माहौल पैदा हुआ। हमने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। कांग्रेस हमेशा हिंसा फैलाने का समर्थन करती रही है। कांग्रेस के नेता नक्सलियों को शहीद कहते हैं। उनकी सबसे बड़ी नेता आतंकवादी के मारे जाने पर आंसू बहाती है। मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस की मुस्लिम लीगी सोच को देश के सामने रखना चाहता हूं। संविधान बन रहा था तब बाबा साहेब अंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इसकी परवाह नहीं की। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्ष्रण का प्रयास किया, इसे पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई, एससी,एसटी के कोटा कम कर धर्म के आधार पर पंद्रह फीसदी आरक्षण की बात कही। कांग्रेस के पिछले घोषणा पत्र में यही कहा। इसे कार्नाटक में लागू भी कर दिया था। मुस्लिमों को ओबीसी बना दिया, ओबीसी को जो लाभ मिलता था वो उनसे कट गया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के खतरनाक इरादे हैं। हम हर पार्टी, हर परिवार की संपत्ति का एक्सरे करेंगे। कांग्रेस आपका मंगलसूत्र,आपके गहने आपसे लूटकर किसको देंगे ये आप जानते हैं। मेादी ने पूछा कि क्या कांग्रेस को ये पाप करने देंगे आप। मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट देकर तीसरी बार सरकार बनाइए, आपको विकसित छत्तीसगढ़ मिलेगा ये मोदी की गारंटी है।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा