90 दिनों तक नहीं बिकेगा चिकन, जानिए ये बड़ी वजह

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू तेजी से फ़ैल रहा है। बर्ड फ्लू के कहर के कारण कोरीया में 34 हजार से अधिक 34 हजार चूजे, अंडे और मुर्गियोें को दफना दिया गया है।

author-image
Kanak Durga Jha
New Update
Chicken will not be sold 90 days know big reason
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू तेजी से फ़ैल रहा है। बर्ड फ्लू के कहर के कारण कोरीया में 34 हजार से अधिक 34 हजार चूजे, अंडे और मुर्गियोें को दफना दिया गया है। इसके साथ ही जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर अगले तीन महीने तक इंफेक्टेड और सर्विलांस जोन अंडे-चिकन बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : अगले 72 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

तीन महीने तक जिले में नहीं बिकेगा चिकन

कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी ने कहा कि तीन महीने तक या आगामी आदेश तक अंडे व चिकन बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इंफेक्टेड जोन एक किलोमीटर को घोषित किया गया है। पूर्व दिशा में हेचरी से जनकपुर, पश्चिम दिशा में हेचरी से धौराटिकरा, उत्तर दिशा में हेचरी से खुटहनपारा और दक्षिण दिशा में हेचरी से एमएलए नगर तक सीमा निर्धारित है। वहीं सर्विलांस जोन हेचरी से 10 किलोमीटर है। जो इंफेक्टेड जोन की सीमा से महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक प्रतिबंधित है।

ये खबर भी पढ़िए...5 लाख के इनामी सरेंडर नक्सलियों को ढाई एकड़ जमीन देने आ रहे अमित शाह

पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध

जहां इंफेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और सह उत्पाद मुर्गे, अंडे के बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही डोर टू डोर डिलीवरी भी रोकी गई है। भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्यूरिटी एनिमल डिजीज से बर्ड फ्लू संक्रमण की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे में हेचरी के सारे पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट कर दिया गया है।

विनिष्टकरण टीम में शामिल प्रत्येक कर्मचारियों को नियमित रूप से ओसेल्टामिविर टेबलेट वितरण किया जा रहा है। मामले की पुष्टि होने के बाद रैपिड रिस्पॉन्स टीम(आरआरटी) का गठन किया है। जो बर्ड फ्लू की स्थिति पर निगरानी रखेगी और कार्यवाही भी करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी

FAQ

छत्तीसगढ़ के कोरीया जिले में बर्ड फ्लू के कारण कितने पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट किया गया?
छत्तीसगढ़ के कोरीया जिले में बर्ड फ्लू के कहर के कारण 34 हजार से अधिक चूजे, अंडे और मुर्गियों को दफनाया गया है।
बर्ड फ्लू के कारण कोरीया जिले में अंडे और चिकन की बिक्री पर कितने समय तक प्रतिबंध रहेगा?
कोरीया जिले में बर्ड फ्लू के कारण अगले तीन महीने तक या आगामी आदेश तक अंडे और चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर क्या कदम उठाए गए हैं?
बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद इंफेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और सह उत्पाद मुर्गे, अंडे के बाजार और दुकानें बंद रहेंगी, और डोर टू डोर डिलीवरी भी रोकी गई है।

 

 

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस की खिसका ग्राउंड,अब जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट लेंगे राहुल गांधी

chhattisgarh news in hindi bird flu | bird flu case | bird flu humans | fear of bird flu | इंसानों में बर्ड फ्लू | बर्ड फ्लू की आशंका | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news live | chhattisgarh news in hindi

chhattisgarh news live Chhattisgarh news today chhattisgarh news update Chhattisgarh News बर्ड फ्लू की आशंका इंसानों में बर्ड फ्लू बर्ड फ्लू fear of bird flu bird flu humans bird flu case bird flu