5 साल में 8 हजार को मिला काम, भूपेश ने 8 महीने में बांट दिए 250 करोड़

Marut raj | Dec 30, 2024, 22:02 IST
Share
Chief Minister Skill Development Scheme the sootr
Chief Minister Skill Development Scheme the sootr

Chief Minister's Skill Development Scheme : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत साल 2020 से साल 2024 तक इस योजना के तहत प्रदेश के 8937 युवाओं को रोजगार मिला है।

Chief Minister's Skill Development Scheme : छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन रोजगार के नाम पर नील बटे सन्नाटा है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना में रोजगार दिलाने के लिए युवाओं का स्किल डेवलपमेंट किया गया, लेकिन इस स्किल डेवलपमेंट से पिछले पांच साल में महज 8 हजार युवाओं को ही रोजगार मिल पाया।

सिर्फ सरकारी आंकड़े में ही प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या 17 लाख से ज्यादा है। इसमें एक और कमाल की बात ये भी है कि भूपेश सरकार ने बेरोजगारों को 250 का बेरोजगारी भत्ता बांट दिया। इस भत्ते से कई युवाओं को नौकरी मिल सकती थी। प्रदेश में महिलाओं को भत्ता मिल रहा है, किसानों को बोनस मिल रहा है, तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभांश मिल रहा है। इन युवाओं की चिंता कौन करेगा सरकार, थोड़ा इन पर भी ध्यान दीजिए।

17 लाख बेरोजगार- 8 हजार को रोजगार

युवाओं को रोजगार देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना शुरू की। इस योजना के तहत युवाओं को स्किल्ड किया जाता है ताकि उनको रोजगार मिल सके। द सूत्र ने इस योजना की पड़ताल की कि आखिर कितने लोगों को यह योजना रोजगार दिला पा रही है। चूंकि यह योजना भूपेश सरकार के समय शुरू हुई थी। इसलिए हमने पिछले पांच साल का आंकड़ा निकाला।

प्रिंसिपल ने किया लड़के का रेप, युवक ने जान से मार डाला

साल 2020 से साल 2024 तक इस योजना के तहत प्रदेश के 8937 युवाओं को रोजगार मिला। यानी हर साल दो हजार लोगों को भी इस योजना के तहत रोजगार हासिल नहीं हो पाया। इन युवाओं को स्किल्ड करने में सरकार ने पांच साल में 31 करोड़ 97 लाख 43 हजार 117 रुपए खर्च किए गए।

ये है इस योजना की स्थिति

अब आपको बताते हैं प्रदेश में बेरोजगारों की स्थिति। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से प्रदेश में 17 लाख 16 हजार 713 है। यह तो सिर्फ सरकारी आंकड़ा है लेकिन जानकारों के मुताबिक वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा है। सरकार ने 150 रोजगार मेलों का भी आयोजन किया लेकिन उसके पास यह जानकारी नहीं हे कि इन रोजगार मेलों में कितनों को नौकरी मिली।

शराब घोटाले पर कवासी लखमा बोले- मैं तो अनपढ़ हूं..अफसरों ने ही किया सब

भूपेश ने दिया 250 करोड़ का बेरोजगारी भत्ता भूपेश सरकार में भले ही बेरोजगारों को नौकरी न मिली हो लेकिन बेरोजगारी भत्ता खूब मिला है। भूपेश ने युवाओं को नौकरी में सैलरी से ज्यादा बेरोजगार भत्ता बांट दिया। ये भत्ता चुनावी साल के आखिरी 8 महीनों में बांटा। सत्ता में आने के लिए भूपेश ने बेरोजगारी भत्ता देने का वचन दिया था, लेकिन चुनावी साल में ही यह बेरोजगारी भत्ता दिया गया और वह भी सत्ता बचाने में काम नहीं आया। भूपेश ने अप्रैल 2023 से नवंबर 2023 तक 1 लाख 35 हजार 440 बेरोजगार युवाओं को 250 करोड़ रुपए भत्ते के रुप में दे दिए। इतने पैसे में इनमें से कई को नौकरी मिल जाती जिससे उनको हर महीने वेतन मिलता रहता। विष्णु सरकार के आने के बाद यह बेरोजगारी भत्ता खत्म हो गया।

वोट का स्किल डेवलपमेंट

क्या मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना सिर्फ वोट का स्किल डेवलपमेंट है। भूपेश बघेल ने तो चुनावाी साल में नौकरी से बड़ा बेरोजगारी भत्ता बांटकर कुछ इसी तरह का उदाहरण दिया। वहीं विष्णु सरकार को भी एक साल हो गए हैं लेकिन युवाओं के रोजगार के लिए कुछ खास रणनीति नजर नहीं आती। सरकार महतारी,किसान,मजदूर और उद्योगपतियों का तो भरपूर खयाल रख रही है लेकिन युवाओं के हाथ खाली हैं। न उनके पास काम है, न नौकरी है और न ही स्वरोजगार। कुछ इन पर भी ध्यान दीजिए सरकार।

सरेंडर नक्सलियों को मिलेगा मकान और हर महीने सैलरी की तरह 10000 रुपए

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • CG News
  • cg news in hindi
  • मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना
  • मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना 2024
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच