रेबीज है जानलेवा...12 साल के बेटे ने दम तोड़ा, दूसरा मौत से लड़ रहा

Marut raj | Dec 11, 2024, 13:34 IST
Share
Child dies in Jashpur due to rabies the sootr
Child dies in Jashpur due to rabies the sootr

Child dies in Jashpur due to rabies : 12 साल के एक बच्चे को बचाने के दौरान बालक और एक युवक को स्ट्रीट डॉग ने काट लिया था। इसमें बच्चे की मौत हो गई, जबकि युवक की गंभीर हालत है।

Child dies in Jashpur due to rabies : रेबीज के संक्रमण का शिकार हुए 12 साल के एक बालकी की मौत का मामला सामने आया है। घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की है। स्ट्रीट डॉग ने 12 साल के बालक सहित 24 साल के एक युवक को भी काटा था। युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

12 साल के बच्चे को स्ट्रीट डॉग से बचाने आगे आया था

12 year old child dead
12 year old child dead

जानकारी के अनुसार दो महीने पहले 12 साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। उस बालक को बचाने के दौरान 12 साल के एक अन्य बच्चे व 24 साल के एक युवक को कुत्ते ने काटा लिया था। जिस बच्चे को काटा था, उसे एंटी रेबीज डोज दी गई थी। वहीं, बचाने वाले बच्चे और युवक को एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगा था। इसमें 12 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, युवक का ओडीशा के राउकेला में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना तपकरा थाने के केरसई की है।

न्यायधानी में बीच शहर मीना बाजार , हाई प्रोफाइल महिलाएं देख उड़े होश

रायपुर में बन रहा डॉग शेल्टर

रायपुर में जल्द ही पहला डॉग शेल्टर होम शुरू होने वाला है। अंतिम चरण में इसका काम पहुंच गया है। रायपुर नगर निगम की ओर से सोनडोंगरी डॉग शेल्टर में स्ट्रीट डॉग्स के साथ-साथ पेइंग गेस्ट डॉग्स के लिए भी सुविधा रहेगी। कोई भी व्यक्ति अपने पेट डॉग को कुछ दिनों के लिए यहां रख सकता है। इसके लिए उसे न्यूनतम शुल्क का भुगतान करना होगा।

रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना , खरीदारी करते समय आप भी इसे देखें

डॉग रखने 77 केनेन किए जा रहे तैयार

नगर निगम ने सोनड़ोंगरी में 77 डॉग केनेने ( कुत्ता घर) तैयार किए जा रहे हैं। इस शेल्टर में बीमार और घायल कुत्तों का इलाज भी किया जाएगा। उनके लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। साथ ही यहां वेटनरी डॉक्टर की व्यवस्था की जाएगी। सेंटर में 24 घंटे उनकी ड्यूटी होगी।

चायनीज मांझे से बाइक सवार 19 साल के NIT इंजीनियरिंग छात्र का गला कटा

FAQ

  1. रेबीज बीमारी के प्रमुख लक्षण क्या हैं ?
    1- बदली हुई व्यवहार और चिड़चिड़ापन: संक्रमित व्यक्ति या जानवर में अत्यधिक गुस्सा, चिड़चिड़ापन, या अजीब व्यवहार दिखने लगता है। कभी-कभी व्यक्ति असामान्य रूप से उत्तेजित हो सकता है। 2- हाइड्रोफोबिया (पानी का डर): पानी पीने या पानी को देखने पर गले और मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है। यह रेबीज का विशिष्ट लक्षण है। 3- स्नायविक लक्षण: व्यक्ति को मांसपेशियों में ऐंठन, लकवा, निगलने में कठिनाई, अत्यधिक लार आना, और मानसिक भ्रम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अंत में, यह लकवा और मृत्यु का कारण बन सकता है।
  2. रेबीज से बचने क्या सावधानियां जरूरी हैं ?
    रेबीज से बचने के लिए समय पर वैक्सीन और संक्रमित जानवरों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • rabies
  • rabies infected
  • contagious disease rabies
  • रेबीज
  • dog bite
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ जशपुर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब