बिलासपुर में चिटफंड फ्रॉड : मोटे ब्याज का लालच देकर खोली चिटफंड कंपनी, 40 करोड़ ठगे
CHAKRESH | Mar 22, 2024, 09:15 IST
शेयर मार्केट एक्सपर्ट बनकर ठगा चिटफंड संचालक ने
विनय कृष्णा रात्रे ने खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट ब्रोकर बताकर बड़ी संख्या में लोगों से इन्वेस्ट के नाम पर पैसे जमा करवा लिए। उसने लोगों को झांसा दिया कि वह इस पैसे को शेयर मार्केट में लगाकर 10 प्रतिशत तक हर माह फिक्स रकम रिटर्न करेगा।
बिलासपुर में चिटफंड फ्रॉड : एक चिटफंड कंपनी संचालक ने पैसे लगाने पर हर माह 10 प्रतिशत तक लाभ देने का झांसा देकर लोगों से करीब 40 करोड़ रुपए ठग लिए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मगरपारा में किम्स हॉस्पिटल के पास साईं कृष्णा इन्वेस्टमेंट नाम से यह चिटफंड कंपनी चल रही थी। विनय कृष्णा रात्रे इसका संचालक बताया जा रहा है।
विनय कृष्णा रात्रे ने खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट ब्रोकर बताकर बड़ी संख्या में लोगों से इन्वेस्ट के नाम पर पैसे जमा करवा लिए। उसने लोगों को झांसा दिया कि वह इस पैसे को शेयर मार्केट में लगाकर 10 प्रतिशत तक हर माह फिक्स रकम रिटर्न करेगा। अधिक लाभ के लालच में आकर लोगों ने उसके बताए खाते में पैसे जमा कर दिए। लोगों को झांसे में लेने के लिए वह पहले बाकायदा रिटर्न भी देता रहा। इससे बड़ी संख्या में लोगों ने इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया। कुछ मीडिएटर भी बने जो बाकी लोगों व अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर इसे ट्रांसफर करने लगे। इस तरह से एक चेन बन गई।
चिटफंड संचालक विनय कृष्णा रात्रे लोगों से मिलने वाले पैसों को ही सर्कुलेट करता था। एक से पैसे लेकर दूसरे को, दूसरे का पैसा लेकर तीसरे को दे दिया करता था। सितंबर 2023 से उसने लोगों को पैसे रिटर्न करना बंद कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विनय कृष्ण रात्रे के खिलाफ धारा 420,467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर कर लिया है। केस की जांच चल रही है।
शेयर मार्केट एक्सपर्ट बनकर ठगा

लोगों के पैसे ही सर्कुलेट करता था आरोपी
चिटफंड संचालक विनय कृष्णा रात्रे लोगों से मिलने वाले पैसों को ही सर्कुलेट करता था। एक से पैसे लेकर दूसरे को, दूसरे का पैसा लेकर तीसरे को दे दिया करता था। सितंबर 2023 से उसने लोगों को पैसे रिटर्न करना बंद कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विनय कृष्ण रात्रे के खिलाफ धारा 420,467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर कर लिया है। केस की जांच चल रही है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari