कार की टक्कर से 10 फीट ऊपर उछला 11वीं का छात्र... सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
Kanak Durga Jha | Sept 29, 2024, 09:01 IST
Class 11 student jumped 10 feet after being hit by car
Bilaspur Road Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी।
Bilaspur Road Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र 10 फीट ऊपर उछलकर दूर जाकर गिर गया। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
दरअसल, तारबाहर क्षेत्र के क्रांतिनगर मैग्नेटो माल के पास रहने वाला मुकेश यादव 11वीं कक्षा का छात्र है। उसने बताया कि, गुरुवार की सुबह 11 बजे वो साइकिल से स्कूल जा रहा था। सत्यम चौक से तिलक नगर जाने के लिए मसानगंज की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान मगरपारा की ओर से आ रही कार के चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।
यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में साइकिल सवार छात्र की जान बाल- बाल बच गई। कार की टक्कर से वह उछल गया और साइकिल भी दूर जा गिरा। अगर वो कार के पहिए के नीचे आता तो हादसा बड़ा हो सकता था। इस हादसे के बाद सत्यम चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
जिस समय हादसा हुआ तब रिमझिम बारिश हो रही थी। छात्र चौक पर अपनी लेफ्ट साइड से आ रही कार को नहीं देख पाया। वहीं कार सवार ने भी बिना देखे राइट साइड में गाड़ी मोड़ दिया और छात्र को सीधे टक्कर मार दी। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्टूडेंट कार की टक्कर से करीब 10 फीट उछल कर दूर गिरते दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, घायल छात्र की शिकायत सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
दरअसल, तारबाहर क्षेत्र के क्रांतिनगर मैग्नेटो माल के पास रहने वाला मुकेश यादव 11वीं कक्षा का छात्र है। उसने बताया कि, गुरुवार की सुबह 11 बजे वो साइकिल से स्कूल जा रहा था। सत्यम चौक से तिलक नगर जाने के लिए मसानगंज की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान मगरपारा की ओर से आ रही कार के चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।
बाल- बाल बच गई छात्र की जान
बिलासपुर में हो रही थी बारिश
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari