क्या साय कैबिनेट के फेरबदल पर बनेगी बात, सीएम की दिल्ली में आला नेताओं से मुलाक़ात
Arun Tiwari | May 24, 2026, 12:26 IST
cm-delhi-meet-cabinet-reshuffle
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकास कार्यों और कैबिनेट फेरबदल की चर्चा के बीच दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं, जहाँ वे बीजेपी आलाकमान और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात करेंगे।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान वे बीजेपी आलाकमान के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे कैबिनेट फेरबदल पर भी चर्चा कर सकते हैं।
राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, संगठनात्मक समीकरण, सरकार के कामकाज और आगामी रणनीति को लेकर भी इस दौरे में चर्चा हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इसे नियमित प्रशासनिक और विकास संबंधी दौरा बताया गया है।
दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, केंद्र सरकार की लंबित योजनाओं और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों से विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं को और गति देने तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह दौरा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान प्रशासनिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बीजेपी संगठन के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बैठक का हिस्सा हो सकती है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि आगामी 7 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा संगठन की ओर से तैयार कर ली गई है और प्रदेशभर में जनसंपर्क एवं विकास कार्यों को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल प्रशासनिक बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य सरकार और संगठन के भविष्य की रणनीति तय करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा ने प्रदेश की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली में होने वाली बैठकों के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या नए संकेत सामने आते हैं। साय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। कुछ को हटाने तो कुछ को जोड़ने की बात हो रही है। ऐसे में सीएम को दिल्ली से कुछ संकेत मिल सकते हैं।
News Strike: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले MP BJP में बड़ा ट्विस्ट, सत्ता संगठन में तालमेल के लिए आया पार्टी का ‘मास्टरमाइंड’!
एमपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज: यूसीसी और मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा!
MP BJP में बड़ा पावर मैसेज! शिवप्रकाश की एंट्री से मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज
एमपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज: यूसीसी और मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा!
मंत्रिमंडल बदलाव पर चर्चा:
क्या बोले सीएम:
मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान प्रशासनिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बीजेपी संगठन के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बैठक का हिस्सा हो सकती है।
पीएम 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रम:
क्या कहते हैं जानकर:
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज: यूसीसी और मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा!
MP BJP में बड़ा पावर मैसेज! शिवप्रकाश की एंट्री से मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज
एमपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज: यूसीसी और मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा!
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman