MP BJP में बड़ा पावर मैसेज! शिवप्रकाश की एंट्री से मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

Ramanand Tiwari | May 17, 2026, 23:59 IST
Share
bjp shivprakash
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. MP BJP में शिवप्रकाश की एंट्री से बैठक बदल गई। अब इस पूरी कवायद को सिर्फ समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल, निगम-मंडल नियुक्तियों में कसावट की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश बीजेपी में अब सिर्फ संगठनात्मक बैठकें नहीं, बल्कि “सियासी अनुशासन अभियान” शुरू होता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंत्रियों के साथ प्रस्तावित वन-टू-वन चर्चा को उस वक्त नया मोड़ मिल गया, जब दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भोपाल पहुंचे।

अब इस पूरी कवायद को सिर्फ समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल, निगम-मंडल नियुक्तियों की कसावट और सत्ता-संगठन के बीच बिगड़ते तालमेल को साधने की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रियों के साथ-साथ नए निगम-मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को भी तलब किया गया है। भाजपा नेतृत्व साफ संदेश देना चाहता है कि बयानबाजी, व्यक्तिगत रसूख और संगठन लाइन से बाहर जाने की अब ज्यादा गुंजाइश नहीं

शिवप्रकाश की भोपाल एंट्री से बदली बैठक की दिशा...

  • मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को मिला बल।
  • नए निगम-मंडल अध्यक्षों की “कसावट” की तैयारी।
  • मंत्रियों और पदाधिकारियों को संगठन अनुशासन का संदेश।
  • 2028 चुनाव और निकाय-पंचायत चुनाव पर फोकस।
  • PM मोदी के निर्देशों की अनदेखी से संगठन नाराज।
  • सत्ता और संगठन के बीच तालमेल मजबूत करने की कवायद।

सिर्फ बैठक नहीं, BJP का डैमेज कंट्रोल मिशन?

भाजपा संगठन लगातार मिल रहे फीडबैक से सतर्क नजर आ रहा है। पिछले कुछ महीनों में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के कई बयान विवादों में रहे। इससे सरकार और संगठन दोनों को सार्वजनिक असहजता का सामना करना पड़ा। इसी वजह से अब पार्टी सिर्फ प्रशासनिक कामकाज नहीं, बल्कि नेताओं की राजनीतिक भाषा और व्यवहार पर भी नियंत्रण चाहती है।

शिवप्रकाश की मौजूदगी क्यों मानी जा रही अहम?

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में मुख्यमंत्री मोहन यादव केवल मंत्रियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करना चाहते थे, लेकिन शिवप्रकाश के भोपाल पहुंचने के बाद बैठक का स्वरूप पूरी तरह बदल गया।

अब इसे हाईकमान की सीधी मॉनिटरिंग और बड़े राजनीतिक फैसलों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि आने वाले समय में मंत्रिमंडल फेरबदल, जिम्मेदारियों में बदलाव और संगठन स्तर पर नई नियुक्तियां भी हो सकती हैं।

निगम-मंडल अध्यक्षों पर क्यों बढ़ी सख्ती?

हाल ही में नियुक्त कुछ निगम-मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अपने बयान और सार्वजनिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे। संगठन के भीतर यह संदेश गया कि कुछ पदाधिकारी नियुक्ति के तुरंत बाद “पावर शो” मोड में आ गए।

बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सार्वजनिक आचरण और सादगी के निर्देशों की भी अनदेखी हुई। इसी के बाद भाजपा ने अब नए पदाधिकारियों को “रीति और नीति” समझाने का फैसला लिया है।

CM हाउस में होगी ‘सियासी ट्रेनिंग क्लास’

सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली बैठक में सीएम मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे।

बैठक में मंत्रियों, संगठन पदाधिकारियों और निगम-मंडल के नए चेहरों को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि सरकार और संगठन की लाइन से बाहर जाकर राजनीति करने की अनुमति नहीं होगी।

2028 चुनाव की तैयारी अभी से क्यों?

भाजपा अभी से 2028 विधानसभा चुनाव और उससे पहले होने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है। संगठन का मानना है कि यदि अभी से अनुशासन और तालमेल पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो स्थानीय स्तर पर असंतोष और गुटबाजी पार्टी के लिए नुकसानदेह हो सकती है। यही वजह है कि भाजपा अब “सत्ता और संगठन के संयुक्त नियंत्रण मॉडल” पर ज्यादा जोर देती दिखाई दे रही है।

मंत्रियों की बयानबाजी बनी बड़ी चिंता?

प्रदेश में कई बार मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के विवादित बयानों ने सरकार को बैकफुट पर ला दिया। विपक्ष ने भी इन मामलों को बड़ा मुद्दा बनाया।

संगठन स्तर पर यह महसूस किया गया कि नेताओं के अनियंत्रित बयान सीधे सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसीलिए अब पार्टी लाइन, सार्वजनिक व्यवहार और मीडिया मैनेजमेंट को लेकर भी नेताओं को सख्त संकेत दिए जा रहे हैं।

हेमंत खंडेलवाल का क्या कहना है?

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुताबिक, सरकार और संगठन मिलकर लगातार समीक्षा कर रहे हैं कि जिलों में संगठनात्मक गतिविधियां कैसी चल रही हैं और सरकार की योजनाओं का असर कितना दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

BJP में शुरू हो गया “साइलेंट रीसेट”?

भोपाल में हो रही बैठकों को भाजपा का सामान्य संगठनात्मक कार्यक्रम मानना शायद जल्दबाजी होगी। दिल्ली से शिवप्रकाश की एंट्री, मंत्रियों की समीक्षा, निगम-मंडल पदाधिकारियों की तलब और अनुशासन पर बढ़ता जोर, यह संकेत दे रहे हैं कि भाजपा मध्य प्रदेश में “साइलेंट रीसेट मोड” में आ चुकी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ नसीहतों तक सीमित रहेगा, या आने वाले दिनों में सत्ता और संगठन दोनों स्तर पर बड़े बदलाव भी दिखाई देंगे?

ये खबरें भी पढ़ें...

मंत्रियों की बयानबाजी, संगठन की नाराजगी और 2028 की चिंता के बीच CM हाउस में चली मैराथन बैठक

MP में गिद्ध अलर्ट! जंगलों से गायब हो रहे कुदरत के सफाईकर्मी, डिजिटल ट्रैकिंग से तलाशेगा वन विभाग

दिग्विजय सिंह ने कहा, सोना न खरीदने की अपील बेतुकी; गौरव वल्लभ ने किया पलटवार

NHM संविदा कर्मचारियों का ऐलान : 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल, 8 जून को सीएम हाउस का घेराव



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • विधानसभा चुनाव
  • मध्य प्रदेश बीजेपी
  • संगठन
  • अनुशासन
  • मंत्रिमंडल फेरबदल
  • 2028 चुनाव
  • हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच