CM Sai Singapore Visit: आज से सिंगापुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद
Harrison Masih | Oct 03, 2026, 09:45 IST
सीएम साय का शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत-सिंगापुर विकास और कारोबार सम्मेलन में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल SING Forum 2026 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सिंगापुर के उद्योगपतियों, निवेशकों और प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों की जानकारी देंगे।
सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय CEO Roundtable में भी शामिल होंगे। इसमें सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों, निवेश संस्थानों और वैश्विक कारोबारी समूहों के CEO और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीधा संवाद होगा।
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति, निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, One Click Single Window System और राज्य में उद्योगों के लिए तैयार किए गए कारोबारी माहौल की जानकारी साझा करेंगे। साथ ही निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, IT-ITES, Global Capability Centre (GCC) और फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विशेष चर्चा होगी।
सरकार का जोर ऐसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर है, जिनसे राज्य में औद्योगिक गतिविधियों के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकें। नई तकनीक, कौशल विकास और औद्योगिक सहयोग से जुड़े विषयों पर भी निवेशकों के साथ बातचीत होगी।
SING Forum 2026 के जरिए छत्तीसगढ़ को अपनी औद्योगिक उपलब्धियों, संसाधनों और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने रखने का अवसर मिलेगा।
सम्मेलन में व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सिंगापुर के कारोबारी समूहों, निवेश संस्थानों और बड़ी कंपनियों के साथ आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ में उपलब्ध संसाधनों, औद्योगिक क्षमता और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश एवं परियोजनाओं की संभावनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।
सिंगापुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल Institute of Technical Education, Mandai Wildlife Reserve और Gardens by the Bay के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा।
इन बैठकों में कौशल विकास, वन्यजीव संरक्षण, उद्यानिकी और Green Growth के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। इससे तकनीकी प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर तलाशे जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सिंगापुर दौरा छत्तीसगढ़ को दुनिया के बड़े कारोबारी और औद्योगिक साझेदारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। विदेश मंत्रालय की ओर से SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, सिंगापुर दौरे के जरिए राज्य में निवेश आकर्षित करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और वैश्विक विशेषज्ञता एवं नई तकनीक से जुड़कर विकास के नए रास्ते तलाशने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ सिंगापुर दौरे पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, CSIDC के प्रबंध निदेशक विश्वेश कुमार और मुख्यमंत्री के OSD उमेश अग्रवाल शामिल रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इससे पहले 2025 में जापान दौरे पर भी गए थे। अब सिंगापुर दौरे के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार का फोकस वैश्विक निवेशकों और कंपनियों के साथ आर्थिक एवं औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने पर है।
CEO Roundtable में निवेशकों से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति, निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, One Click Single Window System और राज्य में उद्योगों के लिए तैयार किए गए कारोबारी माहौल की जानकारी साझा करेंगे। साथ ही निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और IT-ITES सेक्टर पर फोकस
सरकार का जोर ऐसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर है, जिनसे राज्य में औद्योगिक गतिविधियों के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकें। नई तकनीक, कौशल विकास और औद्योगिक सहयोग से जुड़े विषयों पर भी निवेशकों के साथ बातचीत होगी।
SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता होगी पेश
सम्मेलन में व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सिंगापुर के कारोबारी समूहों, निवेश संस्थानों और बड़ी कंपनियों के साथ आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।
राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ में उपलब्ध संसाधनों, औद्योगिक क्षमता और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश एवं परियोजनाओं की संभावनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।
Skill Development और Green Growth पर भी चर्चा
इन बैठकों में कौशल विकास, वन्यजीव संरक्षण, उद्यानिकी और Green Growth के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। इससे तकनीकी प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर तलाशे जाएंगे।
रहेंगे सीएम बोले- निवेश और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
मुख्यमंत्री के अनुसार, सिंगापुर दौरे के जरिए राज्य में निवेश आकर्षित करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और वैश्विक विशेषज्ञता एवं नई तकनीक से जुड़कर विकास के नए रास्ते तलाशने का प्रयास किया जाएगा।
रहेंगे सीएम के साथ ये अधिकारी रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इससे पहले 2025 में जापान दौरे पर भी गए थे। अब सिंगापुर दौरे के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार का फोकस वैश्विक निवेशकों और कंपनियों के साथ आर्थिक एवं औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने पर है।
गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोपाल में सीएम मोहन यादव, कई नई विकास योजनाओं की करेंगे शुरुआत
By Kaushiki
गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी के गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन
By Amresh Kushwaha
निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण चुनाव की बारी, राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज, 3 बजे होगी घोषणा
By Jageshwar prasad
त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, दिन में पड़ रही चुभती धूप, रात में गुलाबी ठंड