सीएम जनदर्शन में पहुंची 1200 से ज्यादा शिकायतों का नहीं हुआ निराकरण
Arun Tiwari | Apr 07, 2025, 16:43 IST
CM Vishnudev Sai Public Darshan Scheme the sootr
सीएम हाउस में हर गुरुवार होने वाले जनदर्शन में सीएम सीधे लोगों की समस्याएं सुनते थे और आवेदन लेते थे। द सूत्र की पड़ताल में सामने आया है कि जनदर्शन में पहुंची शिकायतों में 20 % यानी 1200 से ज्यादा शिकायतों का महीनों बाद आज तक निराकरण नहीं हुआ है।
रायपुर . छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार यानी सुशासन पर्व मनाया जा रहा है। इस आयोजन का मकसद लोगों की तकलीफें दूर करना है। उनकी शिकायतों का तत्काल निराकरण करना है। आखिर ये सुशासन मॉडल कितना कारगर है। क्या वाकई में इसका कोई मतलब निकलता है या फिर रस्म अदायगी ही होती है। द सूत्र ने इसकी पड़ताल की। सीएम विष्णुदेव साय ने जून 2024 में जनदर्शन शुरू किया था।
सीएम हाउस में हर गुरुवार होने वाले जनदर्शन में सीएम सीधे लोगों की समस्याएं सुनते थे और आवेदन लेते थे। उनका तत्काल निराकरण भी किया जाता था। द सूत्र की पड़ताल में सामने आया है कि जनदर्शन में पहुंची शिकायतों में बीस फीसदी यानी 1200 से ज्यादा शिकायतों का महीनों बाद आज तक निराकरण नहीं हुआ है। जब सीएम के हाथ में पहुंचे आवेदनों का ये हाल है तो फिर सुशासन मॉडल पर सवाल तो खड़ा होता है।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी डाक्टर ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की ली जान, मानवाधिकार आयोग करेगी जांच
सीएम बनने के छह महीने के अंदर ही विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम शुरु कर सुशासन मॉडल शुरु किया था। हर गुरुवार को सीएम हाउस आम आदमी के लिए खोल दिया जाता और हर आदमी सीधे सीएम के हाथों में अपनी समस्या या शिकायत का आवेदन दे देता। वादा भी ये किया गया था कि लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। चूंकि सीएम का जनदर्शन था इसलिए अफसरों की फौज भी इस आयोजन में पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहती थी। जिन समस्याओं का निराकरण तत्काल नहीं हो पाता था उनको कुछ दिनों में ही दूर कर दिया जाता था।
समस्याएं भी कोई बड़ी नहीं सड़क,बिजली,पानी,नाली और अतिक्रमण जैसी अदनी सी होती थीं। सीएम का यह आयोजन सिर्फ चार गुरुवार ही चल पाया। अब छत्तीसगढ़ में फिर से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। द सूत्र ने पड़ताल की सीएम के जनदर्शन कार्यक्रम की। इस कार्यक्रम में आईं क्या सारी शिकायतें दूर कर दी गई हैं। द सूत्र ने पाया कि सीएम के हाथों में आए आवेदनों की 20 फीसदी शिकायतें अभी भी पेंडिंग हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 3 नई फोर्स का गठन, हजारों पदों पर होगी भर्ती
सीएम ने जनदर्शन 27 जून 2024 को शुरु किया था। हर गुरुवार को यह आयोजन तय किया गया था। लेकिन जनदर्शन चार गुरुवार को ही हो पाया। आखिरी जनदर्शन सितंबर 2024 को हुआ। इन आयोजनों में सीएम के पास आम आदमी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। मार्च 2025 तक की स्थिति में 1256 शिकायतें ऐसी हैं जो आज तक दूर नहीं हुई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... इंजीनियर की बेटी का फिजिक्स-केमेस्ट्री, मैथ्स का पेपर बिगड़ा, दी जान
छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस तिहार को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए सीएम ने सभी कलेक्टरों को चिट्ठी लिखकर निर्देश दिए हैं। एक पोर्टल भी बनाया जा रहा है। 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... इंजीनियर की बेटी का फिजिक्स-केमेस्ट्री, मैथ्स का पेपर बिगड़ा, दी जान
इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, साथ ही, आवेदनकर्ता को पावती दी जाएगी। सभी आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। एक माह में इन आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन के प्रयास की तारीफ तो की जा सकती है लेकिन यह सुनिश्चित होना चाहिए कि उनकी समस्याएं सिर्फ आवेदन तक सीमित न रहें और उनका निराकरण किया जाए।
सीएम जनदर्शन | छत्तीसगढ़ में सीएम जनदर्शन कार्यक्रम | CM Vishnudev Sai | Chhattisgarh CM Vishnudev Sai | छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today
सीएम हाउस में हर गुरुवार होने वाले जनदर्शन में सीएम सीधे लोगों की समस्याएं सुनते थे और आवेदन लेते थे। उनका तत्काल निराकरण भी किया जाता था। द सूत्र की पड़ताल में सामने आया है कि जनदर्शन में पहुंची शिकायतों में बीस फीसदी यानी 1200 से ज्यादा शिकायतों का महीनों बाद आज तक निराकरण नहीं हुआ है। जब सीएम के हाथ में पहुंचे आवेदनों का ये हाल है तो फिर सुशासन मॉडल पर सवाल तो खड़ा होता है।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी डाक्टर ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की ली जान, मानवाधिकार आयोग करेगी जांच
विष्णु के सुशासन मॉडल पर सवाल
सीएम बनने के छह महीने के अंदर ही विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम शुरु कर सुशासन मॉडल शुरु किया था। हर गुरुवार को सीएम हाउस आम आदमी के लिए खोल दिया जाता और हर आदमी सीधे सीएम के हाथों में अपनी समस्या या शिकायत का आवेदन दे देता। वादा भी ये किया गया था कि लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। चूंकि सीएम का जनदर्शन था इसलिए अफसरों की फौज भी इस आयोजन में पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहती थी। जिन समस्याओं का निराकरण तत्काल नहीं हो पाता था उनको कुछ दिनों में ही दूर कर दिया जाता था।
समस्याएं भी कोई बड़ी नहीं सड़क,बिजली,पानी,नाली और अतिक्रमण जैसी अदनी सी होती थीं। सीएम का यह आयोजन सिर्फ चार गुरुवार ही चल पाया। अब छत्तीसगढ़ में फिर से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। द सूत्र ने पड़ताल की सीएम के जनदर्शन कार्यक्रम की। इस कार्यक्रम में आईं क्या सारी शिकायतें दूर कर दी गई हैं। द सूत्र ने पाया कि सीएम के हाथों में आए आवेदनों की 20 फीसदी शिकायतें अभी भी पेंडिंग हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 3 नई फोर्स का गठन, हजारों पदों पर होगी भर्ती
1200 से ज्यादा शिकायतें अधूरी
सीएम ने जनदर्शन 27 जून 2024 को शुरु किया था। हर गुरुवार को यह आयोजन तय किया गया था। लेकिन जनदर्शन चार गुरुवार को ही हो पाया। आखिरी जनदर्शन सितंबर 2024 को हुआ। इन आयोजनों में सीएम के पास आम आदमी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। मार्च 2025 तक की स्थिति में 1256 शिकायतें ऐसी हैं जो आज तक दूर नहीं हुई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... इंजीनियर की बेटी का फिजिक्स-केमेस्ट्री, मैथ्स का पेपर बिगड़ा, दी जान
यह है शिकायतों की स्थिति
- 27 जून 2024 जनदर्शन में 1116 शिकायतें मिलीं। इनमें से 915 दूर हो गईं और 181 शिकायतें पेंडिंग हैं।
- 4 जुलाई 2024 जनदर्शन में 1752 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 1498 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया जबकि 254 शिकायतें लंबित हैं।
- 8 अगस्त 2024 जनदर्शन में 1832 शिकायतें मिलीं। इनमें से 1522 शिकायतें दूर हो गईं और 310 शिकायतें पेंडिंग हैं।
- 19 सितंबर 2024 जनदर्शन में 1755 आवेदन मिले जिसमें से 5199 का निराकरण हो गया जबकि 501 लंबित हैं।
- कुल 6455 शिकायतों के आवेदन आए जिनमें से 5199 शिकायतें दूर हो गईं और 1256 शिकायतें आज भी पेंडिंग हैं।
छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार
ये खबर भी पढ़ें... इंजीनियर की बेटी का फिजिक्स-केमेस्ट्री, मैथ्स का पेपर बिगड़ा, दी जान
इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, साथ ही, आवेदनकर्ता को पावती दी जाएगी। सभी आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। एक माह में इन आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन के प्रयास की तारीफ तो की जा सकती है लेकिन यह सुनिश्चित होना चाहिए कि उनकी समस्याएं सिर्फ आवेदन तक सीमित न रहें और उनका निराकरण किया जाए।
सीएम जनदर्शन | छत्तीसगढ़ में सीएम जनदर्शन कार्यक्रम | CM Vishnudev Sai | Chhattisgarh CM Vishnudev Sai | छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava