कानून व्यवस्था पर सीएम साय ने दिखाए कड़े तेवर, हो सकते हैं बड़े बदलाव

Marut raj | Oct 18, 2024, 17:51 IST
Share
CM Vishnudev Sai took a meeting of the Home Department on law and order the sootr
CM Vishnudev Sai took a meeting of the Home Department on law and order the sootr

CM Vishnudev Sai : छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम विष्णुदेव साय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। प्रदेश में क्राइम की लगातार घटनाएं हो रही हैं, इसे लेकर सीएम ने गृह विभाग के आला अफसरों की मीटिंग ली।

CM Vishnudev Sai : छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम विष्णुदेव साय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। प्रदेश में क्राइम की लगातार घटनाएं हो रही हैं, इसे लेकर सीएम ने शुक्रवार को गृह विभाग के आला अफसरों की मीटिंग ली। तीन घंटे चली इस मीटिंग में गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।

पुलिस की धीमी गति से बिगड़े हालात

सीएम साय ने अपने निवास पर सुबह 11 से दोपहर सवा 2 बजे तक गृह विभाग और सरकार के आला अफसरों की मीटिंग बुलाई थी। सूत्रों का कहना है कि तकरीबन सवा 3 घंटे चली इस बैठक में सीएम ने प्रदेश में पिछले एक माह में हुई घटनाओं की बारीकी से समीक्षा की। बताया जा रहा है कि सीएम ने कुछ मामलों में इस बात पर नाराजगी दिखाई है कि पुलिस के एक्शन में स्पीड होती और फैसले स्ट्रैटजिकल रहते तो ऐसे हालात नहीं बनते, जिनका सामना करना पड़ा। बहरहाल, सवा 3 घंटे की इस बैठक को लेकर अधिकृत तौर पर कोई बात बाहर नहीं आई है।

9 महीने 9 अपराध :

1. मई 2024 : परिवार के 4 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा :
रायगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। एक तरफा प्यार में आरोपी ने प्रेमिका के साथ ही उसके परिवार के अन्य चार लोगों की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

2. जून 2024 : बलौदाबाजार में बवाल
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बवाल मच गया। हजारों की भीड़ ने कलेक्टर कार्यालय को घेर लिया। कलेक्टर कार्यालय में खड़ी कार में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। साथ ही तहसील कार्यालय के कार में भी आग लगा दी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।ये पूरा मामला सतनामी समाज के गुस्से से जुड़ा हुआ है। इसी समाज के लोग यहां प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

3. अगस्त 2024 : महिला का 15 लोगों ने किया गैंगरेप
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में 19 अगस्त की रात 15 युवकों ने महिला का गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला को पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा और दरिंदगी की। रक्षाबंधन के दिन महिला घर से रायगढ़ जाने के लिए निकली थी। रास्ते में 15 युवक उसे जबरदस्ती गांव के तालाब के पास ले गए। यहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

4. अगस्त 2024 : डीपीएस में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़
डीपीएस रिसाली भिलाई में 12 साल की स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। स्‍कूल के टीचर पर बच्‍ची के साथ अश्‍लील हरकत करने का आरोप लगा। इसको लेकर अभिभावकों ने स्‍कूल परिसर में खूब हंगामा किया। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजन नाराज थे। स्कूल के दवाब में कई दिनों तक मामला ही दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने भी मामले को दबाने की कोशिश की।

5. सितंबर 2024 : परिवार के चार लोगों की हत्या
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जादू-टोना के शक में 11 माह के बच्चे समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय से पटले की बेटी बीमार थी और उसके परिवार के सदस्यों को संदेह था कि उसकी बीमारी चैतराम की मां द्वारा किए गए जादू-टोना का नतीजा आरोपी चैतराम के घर में घुसे और उन्होंने उन पर धारदार हथियार एवं हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

6. सितंबर 2024 : दृश्यम की तर्ज पर राजमिस्त्री की हत्या :
सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र में लूरेना गांव में तीन महीने से लापता राजमिस्त्री का कंकाल पानी की टंकी के नींव के नीचे दफन मिला है। ठेकेदार ने चोरी के शक पर कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और फिर फिल्म दृश्यम का फॉर्मूला अपनाते हुए उसकी लाश को जल जीवन मिशन के तहत हुए पानी टंकी निर्माण के नीचे नींव में दफन कर दिया था। पुलिस को शक न हो इसलिए उसके मोबाइल को मुंबई और गोवा में भिजवा दिया था।

7. सितंबर 2024 : लोहरीडीह में अग्निकांड :
यह पूरा मामला 15 सितंबर का कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव का है। इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के युवक कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलि को रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। जिस युवक का शव जंगल में मिला वह एमपी के बालाघाट जिले में आता है।

8. सितंबर 2024 : पांच लोगों की पीट पीटकर हत्या :
आदिवासी बहुल सुकमा जिले में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां एक गांव में जादू-टोना करने के संदेह में दो दंपतियों और एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुकमा में एक साथ पांच लोगों की हत्या की गई । पूरी वारदात सुकमा के कोंटा में घटी। पुलिस के मुताबिक जादू टोने के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल है।

9. अक्टूबर 2024 : पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या :
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एनएसयूआई नेता ने हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी । शवों को पांच किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। आरोपी का नाम कुलदीप साहू है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीड़ उग्र हो गई। थाने का धेराव किया और गुस्साई भीड़ ने एसडीएम की पिटाई कर दी।

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

FAQ

  1. सूरजपुर हत्याकांड़ क्या है ?
    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एनएसयूआई नेता ने हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी । शवों को पांच किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। आरोपी का नाम कुलदीप साहू है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीड़ उग्र हो गई। थाने का धेराव किया और गुस्साई भीड़ ने एसडीएम की पिटाई कर दी।
  2. लोहारीडीह हत्याकांड केस क्या है ?
    यह पूरा मामला 15 सितंबर का कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव का है। इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के युवक कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलि को रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। जिस युवक का शव जंगल में मिला वह एमपी के बालाघाट जिले में आता है।

Tags:
  • CM Vishnudev Sai
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा