राष्ट्रपति मुर्मू विवाद में सीएम साय ने ममता बनर्जी को लिखा कड़ा पत्र, कहा- देश से मांगें माफी

Rajesh Lahoti | Mar 11, 2026, 17:07 IST
Share
cm-vishnudev-say-letter-to-mamata-banarji-over-president-row
cm-vishnudev-say-letter-to-mamata-banarji-over-president-row

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ा पत्र लिखा है। साय ने कहा कि ममता जी आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के मुद्दे ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोपों के बीच अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस विवाद में कूद पड़े हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ममता बनर्जी को एक कड़ा पत्र लिखते हुए उनके व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताई है और कहा है कि एक जनजातीय समाज से आने वाली महिला राष्ट्रपति के साथ ऐसा व्यवहार देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी का आरोप- पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने राष्ट्रपति और संविधान का अपमान किया

महिला दिवस से पहले किया गया व्यवहार अक्षम्य

अपने पत्र में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं हमेशा से दुनिया में सम्मानित रही हैं, जहां मतभेद को कभी मनभेद नहीं बनने दिया गया।

लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में जो व्यवहार हुआ, उसने इन परंपराओं को चोट पहुंचाई है। उन्होंने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुखद और अक्षम्य है।

ये खबर भी पढ़ें... सोनिया गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस, राष्ट्रपति मुर्मू पर विवादित टिप्पणी का मामला

सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप

मुख्यमंत्री साय ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान न्यूनतम शिष्टाचार का भी पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम का स्थान मनमाने ढंग से बदल दिया गया और राष्ट्रपति को मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित रखा गया।

साय ने इसे संविधान के प्रति ली गई शपथ का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह केवल राष्ट्रपति का ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों का भी अपमान है।

ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी, Poor thing… कहने से बवाल

संदेशखाली कांड का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री साय ने अपने पत्र में पश्चिम बंगाल के चर्चित संदेशखाली कांड का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी संदेशखाली में जनजातीय समाज की महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का मुद्दा उठाया गया था, लेकिन राज्य सरकार ने उस पर गंभीरता नहीं दिखाई।

साय ने सवाल उठाया कि आखिर जनजातीय समाज ने ऐसा क्या किया है कि उनके साथ बार-बार दुर्व्यवहार हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बस्तर पंडुम का शुभारंभ, बोलीं- छत्तीसगढ़ आना मुझे घर जैसा लगता है

देश और राष्ट्रपति से माफी मांगे ममता

पत्र के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ममता बनर्जी से आग्रह किया कि वे देश, समाज और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सच्चे मन से माफी मांगें और अपनी गलती स्वीकार करें।

उन्होंने कहा कि ऐसा करना लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए जरूरी है और इससे ममता जी आपको अपनी छवि को सुधारने में भी मदद मिलेगी।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • ममता बनर्जी
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • राष्ट्रपति मुर्मू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज