अबूझमाड़ में कॉफी की खेती , विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी
Arun Tiwari | Jul 09, 2026, 11:04 IST
अबूझमाड़ में कॉफी की खेती
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में आदिवासी समुदायों की आय बढ़ाने और आजीविका के लिए बड़े पैमाने पर कॉफी की खेती की तैयारी चल रही है। सफलता मिलने पर यहाँ चाय उत्पादन की भी योजना है।
RAIPUR : कभी नक्सल हिंसा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए पहचान रखने वाला छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ अब एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। यहां पहली बार बड़े पैमाने पर कॉफी की खेती शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस पहल का मक़सद आदिवासी समुदायों की आय बढ़ाना, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना और क्षेत्र को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। जिला प्रशासन ने कॉफी उत्पादन के लिए व्यापक योजना बनाई है।
अधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों की एक टीम को ओडिशा के कोरापुट भेजा जाएगा, जहां वे कॉफी की खेती, पौध तैयार करने और रखरखाव के तरीके सीखेंगे। इसके अलावा कॉफ़ी की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग की ट्रेनिंग भी लेंगे। कोरापुट देश के प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्रों में से एक माना जाता है और वहां की जलवायु अबूझमाड़ से काफी मिलती-जुलती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अबूझमाड़ की पहाड़ी जलवायु, घने वन और उपजाऊ भूमि कॉफी उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो आने वाले वर्षों में हजारों आदिवासी परिवारों के लिए रोजगार और आय का नया स्रोत तैयार हो सकता है। प्रशासन की योजना केवल खेती तक सीमित नहीं है। कॉफी की नर्सरी तैयार करने, किसानों को प्रशिक्षण देने, उत्पादन बढ़ाने और बाद में प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्था विकसित करने पर भी काम किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन होगा और किसानों को बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी।
पिछले कुछ वर्षों में अबूझमाड़ में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ने से अब यह इलाका धीरे-धीरे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। कॉफी की खेती इसी बदलाव का एक नया अध्याय मानी जा रही है। राज्य सरकार का मानना है कि कॉफी जैसी नकदी फसलें आदिवासी किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ जंगलों के संरक्षण में भी मददगार साबित हो सकती हैं। इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए स्थानीय लोगों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।
यदि यह परियोजना सफल रहती है, तो अबूझमाड़ भविष्य में छत्तीसगढ़ के नए कॉफी उत्पादक क्षेत्र के रूप में उभर सकता है। इससे न केवल राज्य की कृषि में विविधता आएगी, बल्कि लंबे समय तक संघर्ष और पिछड़ेपन की पहचान रहे इस क्षेत्र की तस्वीर भी बदल सकती है। वहीं आने वाले दिनों में यहां कॉफ़ी के बाद चाय का उत्पादन भी किया जा सकता है।
अबूझमाड़ में भू-माफिया सक्रिय, तीन विभागों की टीम लगाएगी रोक
1991 से जारी है खोज, अबूझमाड़ की जमीन का सच अब तक अधूरा
जंगल काटो, पट्टा पाओ की चर्चा से मचा हड़कंप, अबूझमाड़ पर मंडराया बड़ा खतरा
अबूझमाड़ में नक्सली डंप बरामद; 1 करोड़ से ज्यादा कैश और हथियारों का जखीरा मिला
कोरापुट जाएगी टीम:
अबूझमाड़ ही क्यों:
कॉफ़ी से होगी अबूझमाड़ की पहचान:
कॉफ़ी के बाद चाय का उत्पादन:
FAQ
- अबूझमाड़ में कॉफी की खेती क्यों शुरू की जा रही है?
उत्तर: इसका मकसद आदिवासी परिवारों की आय बढ़ाना और क्षेत्र को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। टिकाऊ कृषि को भी बढ़ावा दिया जाएगा। - क्या अबूझमाड़ में आगे और फसलें भी उगाई जाएंगी?
उत्तर: हां, कॉफी की खेती सफल होने के बाद यहां चाय का उत्पादन भी शुरू किया जा सकता है। यह भविष्य की योजना का हिस्सा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
1991 से जारी है खोज, अबूझमाड़ की जमीन का सच अब तक अधूरा
जंगल काटो, पट्टा पाओ की चर्चा से मचा हड़कंप, अबूझमाड़ पर मंडराया बड़ा खतरा
अबूझमाड़ में नक्सली डंप बरामद; 1 करोड़ से ज्यादा कैश और हथियारों का जखीरा मिला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari