कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त 2026 तक ले सकेंगे प्रवेश

Harrison Masih | Aug 15, 2026, 12:32 IST
Share
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन

छत्तीसगढ़ में कॉलेज और विश्वविद्यालय एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। जानें किसे मिलेगा लाभ और पहले आओ, पहले पाओ के तहत कैसे मिलेगा प्रवेश।

छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश ले सकेंगे। पहले प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित थी। इसके बाद कुलपति की विशेष अनुमति से 14 अगस्त तक दाखिले का प्रावधान था।

अब उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अवधि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। इससे उन विद्यार्थियों को एक और मौका मिल गया है, जो किसी वजह से तय समय में कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं ले सके थे।

31 अगस्त तक मिलेगा दाखिले का मौका

नए आदेश के अनुसार, प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर 31 अगस्त तक प्रवेश दिया जा सकेगा। इस चरण में प्रवेश के लिए अलग से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

विद्यार्थियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। यानी जिस कॉलेज में सीट उपलब्ध है, वहां पात्र विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सीधे दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के संबंधित विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा देने वाले छात्रों को राहत

प्रवेश की तारीख बढ़ाने का फैसला छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की द्वितीय परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद आया है। 12वीं की द्वितीय परीक्षा में कुल 34,493 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें करीब 23 हजार विद्यार्थी सफल हुए हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद इन विद्यार्थियों के सामने आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में प्रवेश लेने की चुनौती थी। द्वितीय परीक्षा का परिणाम देर से आने के कारण विद्यार्थियों के पास दाखिले के लिए बहुत कम समय बचा था। अब प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ने से ऐसे छात्रों को कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

दोबारा परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी शामिल

द्वितीय परीक्षा में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी शामिल हुए थे, जो मुख्य परीक्षा में किसी विषय में सफल नहीं हो पाए थे। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों ने अपने अंकों में सुधार के लिए भी दोबारा परीक्षा दी थी।

मार्च में हुई मुख्य परीक्षा में सफल होने के बावजूद कुछ छात्रों ने बेहतर अंक हासिल करने के लिए द्वितीय परीक्षा में हिस्सा लिया। ऐसे विद्यार्थियों के लिए भी परिणाम और कॉलेज एडमिशन के बीच समय काफी कम था। तारीख बढ़ने से उन्हें अब प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का पर्याप्त अवसर मिल गया है।

खाली सीटों पर मिलेगा सीधे प्रवेश

प्रवेश की तारीख बढ़ने से उन कॉलेजों को भी फायदा होगा, जहां अभी सीटें खाली हैं। ऐसे महाविद्यालयों में उपलब्ध सीटों के आधार पर 31 अगस्त तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा।

इस दौरान विद्यार्थियों को नई मेरिट लिस्ट का इंतजार नहीं करना होगा। पात्रता पूरी करने वाले छात्रों को उपलब्ध सीट के आधार पर पहले आओ-पहले पाओ व्यवस्था के तहत प्रवेश दिया जाएगा।

छात्रों को अब क्या करना होगा?

जिन विद्यार्थियों ने अभी तक कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है, उन्हें 31 अगस्त से पहले संबंधित संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए उन्हें अपने पसंदीदा कॉलेज या विश्वविद्यालय में उपलब्ध सीटों की जानकारी लेनी होगी।

इसके साथ ही प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज, फीस और अन्य शर्तों की जानकारी भी संबंधित संस्थान से पहले ही प्राप्त कर लेनी चाहिए। जिन विद्यार्थियों का द्वितीय परीक्षा का परिणाम अभी-अभी आया है, उनके लिए समय पर कॉलेज से संपर्क करना खास तौर पर जरूरी है।

31 अगस्त के बाद प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में आगे कोई बदलाव होता है या नहीं, यह उच्च शिक्षा विभाग के अगले आदेश पर निर्भर करेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

CG College Admission: ऑटोनॉमस कॉलेजों की सीटें फुल,अब पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा सरकारी कॉलेजों में एडमिशन

छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस एडमिशन के नियम बदले, अब फर्जी दावों पर लगेगी रोक

IGKV Counselling 2026 : कृषि कॉलेज में एडमिशन शुरू, तुरंत नोट करें तारीख

शुरू हुआ नीट यूजी 2026 की काउंसलिंग, MCC ने बदले एडमिशन के तीन नियम

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • कॉलेज में एडमिशन
  • CG College Admission
मध्य भारत में मौसम ने बदली करवट! मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, राजस्थान में बादल, छत्तीसगढ़ में सूखा रहेगा मौसम

By Amresh Kushwaha

मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By Sanjay Sharma

मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल
पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल

By Ramanand Tiwari

पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल
27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?

By Ramanand Tiwari

27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?
OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार

By Sumit Kumar

OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार