आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में एडमिशन की होड़... 20 सीटों के लिए 600 फॉर्म

Kanak Durga Jha | Apr 30, 2025, 14:44 IST
Share
competition for admission Atmanand School 600 forms for 20 seats the sootr
competition for admission Atmanand School 600 forms for 20 seats the sootr

Atmanand School admission : आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन के लिए इस बार भी होड़ है। एलकेजी की 20 सीटों के लिए आरडी तिवारी स्कूल में करीब 600 आवेदन मिले हैं।

आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन के लिए इस बार भी होड़ है। एलकेजी की 20 सीटों के लिए आरडी तिवारी स्कूल में करीब 600 आवेदन मिले हैं। बीपी पुजारी स्कूल के लिए तीन सौ से अधिक और शहीद स्मारक स्कूल में इसी क्लास के लिए चार सौ से अधिक फॉर्म आए हैं। क्लास-1 के लिए भी सीटों की तुलना आवेदनों की संख्या अधिक है। सीटें बांटने के लिए 6 से 10 मई के बीच लॉटरी निकाली जाएगी। इसके अनुसार फिर संबंधित स्कूलों में मई में ही दाखिले होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के खात्मे के लिए आईबी की एंट्री.... सरकार का बड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में कुल 751 आत्मानंद स्कूल हैं। इसमें से 403 इंग्लिश और 348 हिंदी मीडियम वाले स्कूल हैं। दोनों तरह के स्कूलों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू है। 5 मई तक फॉर्म भरे जाएंगे। पिछले साल की तरह ही इस बार भी पुराने आत्मानंद स्कूलों की डिमांड अधिक है।

राजधानी रायपुर के आत्मानंद स्कूल की बढ़ी डिमांड

राजधानी रायपुर में आरडी तिवारी स्कूल, बीपी पुजारी और शहीद स्मारक स्कूल में एलकेजी और क्लास-1 दोनों में एडमिशन दिए जाएंगे। राजधानी में यही तीन आत्मानंद इंग्लिश स्कूल हैं जहां एलकेजी है। अन्य स्कूलों में क्लास-1 में प्रवेश दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...IIM की पढ़ाई अब फ्री में... साथ ही हर महीने 50,000 रुपए देगी साय सरकार

हर स्कूल में 40-50 सीटें हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार क्लास 1 के लिए आवेदन कम आए हैं। हालांकि, सीटों की तुलना में ज्यादा है। गौरतलब है कि रायपुर जिले में कुल 36 आत्मानंद स्कूल हैं। इसमें से तीन स्कूल में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होती है। इसी तरह चार हिंदी मीडियम स्कूल हैं। वहीं दूसरी ओर 29 स्कूल ऐसे हैं जिनमें इंग्लिश और हिंदी मीडियम दोनों की पढ़ाई हो रही है।


मिलना था 5 लाख, फंड मिला 1 लाख 79 हजार

एक ओर प्रदेश में आत्मानंद स्कूलों की डिमांड हैं। वहीं दूसरी ओर इन स्कूलों की हालत खराब है। यहां चॉक, डस्टर, रजिस्ट्रर, फिनाइल समेत अन्य छोटी-छोटी चीजें खरीदने के लिए भी स्कूल में पैसे की कमी है। फंड की कमी का असर साफ-सफाई पर भी पड़ा है। दरअसल, इन स्कूलों को आकस्मिक व्यय निधि के तहत 5 लाख रुपए दिए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...राजभवन से राज्यपाल के लेटरहेड चुराने वाला महामंडलेश्वर गिरफ्तार

इनसे स्कूल अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करते हैं। लेकिन पिछली बार 1 लाख 79 हजार रुपए फंड दिया गया। नया सत्र जून से शुरू होगा। स्कूलों को कहना है कि इस बार फंड की पूरी राशि नहीं मिली तो परेशानी होगी। गौरतलब है कि प्रदेश के आत्मानंद स्कूलों में पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई हो रही है।

FAQ

  1. रायपुर के आत्मानंद स्कूलों में एलकेजी की कितनी सीटों के लिए कितने आवेदन आए हैं?
    रायपुर के आरडी तिवारी स्कूल में एलकेजी की 20 सीटों के लिए करीब 600 आवेदन मिले हैं, बीपी पुजारी स्कूल में 300 से अधिक और शहीद स्मारक स्कूल में 400 से अधिक आवेदन आए हैं।
  2. आत्मानंद स्कूलों की फंडिंग को लेकर क्या समस्या सामने आई है?
    आत्मानंद स्कूलों को आकस्मिक व्यय निधि के तहत 5 लाख रुपए मिलने थे, लेकिन पिछली बार केवल 1.79 लाख रुपए मिले, जिससे चॉक, डस्टर, फिनाइल जैसी आवश्यक वस्तुओं की खरीद में दिक्कत हो रही है।
  3. छत्तीसगढ़ में कितने आत्मानंद स्कूल हैं और उनमें किस माध्यम की पढ़ाई होती है?
    छत्तीसगढ़ में कुल 751 आत्मानंद स्कूल हैं, जिनमें 403 इंग्लिश मीडियम और 348 हिंदी मीडियम स्कूल हैं, जबकि कई स्कूलों में दोनों माध्यमों की पढ़ाई होती है।
ये खबर भी पढ़िए...क्रिश्चियन फोरम प्रवक्ता की करतूत, 15 मृतकों को बताया मुस्लिम...हंगामा

aatmanand school | Atmanand School | Swami Atmanand School | Swami Atmanand School Chattisgarh | Swami Atmanand School Scheme | छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल | स्वामी आत्मानंद स्कूल

Tags:
  • Swami Atmanand School Scheme
  • Swami Atmanand School
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • aatmanand school
  • आत्मानंद स्कूल
  • Atmanand School
  • छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा