आबकारी मंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेस बोली शराब की कमाई से चल रही सरकार

Arun Tiwari | Jun 14, 2026, 21:02 IST
Share
आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के बयान पर बवाल 2026
आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के बयान पर बवाल 2026

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं ,कि सरकारी योजनाओं के लिए शराब से होने वाली आय का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस ने ओवररेटिंग, नकली होलोग्राम, अवैध वसूली और शराब घोटाले के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Raipur. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के उस बयान को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है, जिसमें कहा गया कि महतारी वंदन सहित सरकार की विभिन्न योजनाएं शराब से होने वाली आय के जरिए संचालित हो रही हैं। कांग्रेस ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार योजनाओं के लिए राजस्व जुटाने के नाम पर प्रदेश में शराब की खपत बढ़ाने का काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में शराब की कमाई पर योजनाएं चला रही है तो यह उसकी आर्थिक और प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को ऐसा आर्थिक लाभ स्वीकार नहीं होगा, जिसकी कीमत उनके परिवारों में बढ़ती शराबखोरी के रूप में चुकानी पड़े।

ओवर रेटिंग को संरक्षण:

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब की ओवररेटिंग सरकारी संरक्षण में चल रही है और नकली होलोग्राम लगाकर अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। पार्टी का दावा है कि विभिन्न ब्रांड की शराब पर प्रति बोतल 60 से 80 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही थी और शराब दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी स्वयं यह कह रहे थे कि यह राशि ऊपर तक पहुंचाई जाती है।

अधिकारी को बनाया बलि का बकरा:

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब यह मामला मीडिया और जनता के बीच चर्चा का विषय बना, तब कुछ अधिकारियों को निलंबित कर कार्रवाई का दिखावा किया गया। उनका सवाल है कि यदि अधिकारी केवल निर्देशों का पालन कर रहे थे तो उन्हें ही बलि का बकरा क्यों बनाया गया और वास्तविक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

शराब से हो रही अवैध वसूली:

कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में संगठित शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि इस नेटवर्क के जरिए हजारों करोड़ रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। पार्टी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जरूरत पड़ने पर ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार पारदर्शी है तो उसे जांच से डरना नहीं चाहिए।

शराब के कांड:

कांग्रेस ने हाल के कई मामलों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि रायगढ़ में नकली शराब की बॉटलिंग, रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में नकली होलोग्राम वाली शराब की बरामदगी, राजनांदगांव में अवैध शराब गतिविधियों, बलरामपुर की सरकारी दुकान में बीयर की बोतल में गंदा पानी मिलने और जगदलपुर में अवैध शराब पकड़े जाने जैसी घटनाएं इस पूरे तंत्र की ओर इशारा करती हैं।

नकली शराब से कमाई:

पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकारी शराब दुकानों में दोहरी व्यवस्था के तहत अवैध वसूली हो रही है और मिलावटी या नकली शराब से होने वाली कमाई का हिसाब सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि नकली और मिलावटी शराब के पूरे नेटवर्क का सरगना कौन है तथा इस कथित काली कमाई में किन-किन लोगों की हिस्सेदारी है।

कांग्रेस ने भाजपा के पुराने शराबबंदी संबंधी रुख का भी उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए शराबबंदी की बात करने वाली पार्टी सत्ता में आने के बाद शराब से राजस्व बढ़ाने और उसकी खपत बढ़ाने के नए-नए प्रयोग कर रही है। पार्टी ने मांग की कि सरकार शराब नीति, ओवररेटिंग और अवैध वसूली के सभी आरोपों पर सार्वजनिक रूप से जवाब दे और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं?
    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार शराब से होने वाली आय का उपयोग सरकारी योजनाओं को चलाने में कर रही है और इससे शराब की खपत बढ़ रही है।
  2. नकली होलोग्राम और शराब घोटाले का क्या मामला है?
    कांग्रेस के अनुसार कुछ स्थानों पर नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेची जा रही है और इससे बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

राहुल गांधी की टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

बीजेपी सरकार ने विधानसभा संकल्प को दिखाया ठेंगा, राजस्थान को नए कोल ब्लॉक की जरूरत ही नहीं

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, बीजेपी सरकार में हर महीने बढ़े 17 हजार बेरोजगार, महज 400 को मिली नौकरी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • बीजेपी सरकार
  • Raipur
  • नकली शराब
  • लखन लाल देवांगन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज