कांग्रेसी के पार्षद पति ने बनाई गैंग, गुटखा का लालच देकर 50 लाख की ठगी
VINAY VERMA | Apr 28, 2026, 13:20 IST
congress-councilor-husband-gang-swindles
रायपुर में 50 लाख रुपए के गबन मामले में कांग्रेस पार्षद के पति का नाम सामने आया। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 49 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 50 लाख की ठगी के मामले ने प्रशासनिक के साथ सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल केस में कांग्रेस पार्षद के पति समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 49 लाख 50 हजार रुपए नकद और दो कारें भी जब्त की गई हैं। मामला सिर्फ गबन का नहीं, बल्कि संगठित साजिश का बनता जा रहा है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, कंपनी का ड्राइवर और अकाउंटेंट करीब 50 लाख रुपए लेकर देवपुरी जा रहे थे। रास्ते में गीतांजलि नगर के पास ड्राइवर ने गुटखा लेने का बहाना बनाया और गाड़ी रुकवाई। इसके बाद अकाउंटेंट को नीचे उतार दिया गया और कैश लेकर फरार हो गया। पहली नजर में यह लूट जैसा मामला दिखा, लेकिन जांच में कहानी पलट गई।
पुलिस ने जांच शुरु किया तो अंदर से साजिश की पूरी स्क्रिप्ट निकलकर सामने आई। मुख्य आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की थी। यानी यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पहले से तय किया गया गबन था।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को धर दबोचा। इनमें एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में कनैया राणा, साविता साहू, भुनेश्वर साहू, ओम प्रकाश साहू, विष्णु प्रसाद पटेल और टीकम पटेल के नाम सामने आए हैं। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब इस पूरे कांड में कांग्रेस पार्षद दुर्गा साहू के पति आमनेश साहू का नाम सामने आया। राजनीतिक कनेक्शन ने इस केस को और संवेदनशील बना दिया है। सवाल उठ रहा है की क्या यह सिर्फ एक गबन है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?
पुलिस ने आरोपियों के पास से 49 लाख 50 हजार रुपए कैश बरामद कर लिया है। यानी लगभग पूरी रकम रिकवर हो चुकी है। लेकिन यह रकम कैसे और किन चौनलों के जरिए घूम रही थी, इसकी जांच अभी जारी है।
बताया जा रहा है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। जांच आगे बढ़ेगी तो और नाम सामने आ सकते हैं। क्योंकि जिस तरह से यह पूरा कांड प्लान किया गया, उससे साफ है कि यह सिर्फ 7 लोगों का खेल नहीं हो सकता।
इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी में इतनी बड़ी रकम की हेराफेरी इतनी आसानी से कैसे हो गई? क्या कंपनी के अंदरूनी सिस्टम में खामियां थीं या जानबूझकर आंखें मूंदी गईं? और सबसे बड़ा सवाल यह है की राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल इस खेल में कितना हुआ?
साइबर ठगी के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा कदम, 5 IAS सहित 8 अफसरों की बनाई स्पेशल टीम
विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर बना रहे हजारों युवाओं को बंधक, इस ठगी से ऐसे करें बचाव
साइबर ठगी: केवाईसी अपडेट और दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग
साइबर ठगों का नया तरीका: 10 रुपए के गैस बिल के बहाने लाखों की ठगी
सुनियोजित तरीके से खेल
जब पुलिस ने परतें खोलनी शुरू कीं
7 आरोपियों को धर दबोचा
पार्षद पति आमनेश साहू का नाम
49 लाख 50 हजार रुपए कैश बरामद
कहानी अभी बाकी है
इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी में इतनी बड़ी रकम की हेराफेरी इतनी आसानी से कैसे हो गई? क्या कंपनी के अंदरूनी सिस्टम में खामियां थीं या जानबूझकर आंखें मूंदी गईं? और सबसे बड़ा सवाल यह है की राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल इस खेल में कितना हुआ?
यह खबरें भी पढ़ें...
विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर बना रहे हजारों युवाओं को बंधक, इस ठगी से ऐसे करें बचाव
साइबर ठगी: केवाईसी अपडेट और दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग
साइबर ठगों का नया तरीका: 10 रुपए के गैस बिल के बहाने लाखों की ठगी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari