कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत का पहला दौरा, संगठन में कसावट पर फोकस

Arun Tiwari | Published:
Share
सुखदेव भगत का पहला रायपुर दौरा
सुखदेव भगत का पहला रायपुर दौरा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सांसद सुखदेव भगत 27 सितंबर को पहली बार रायपुर पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे में वे वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन की समीक्षा करेंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सांसद सुखदेव भगत 27 सितंबर को अपनी पहली बार रायपुर आ रहे हैं। इस दौरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारियों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुखदेव भगत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, वर्तमान विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ सिलसिलेवार उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें करेंगे। भगत का फोकस संगठन में कसावट लेन का है। इस लिहाज से कुछ फ़ेरबदल भी हो सकता है।

संगठन की समीक्षा:

सुखदेव भगत के इस दो दिवसीय प्रवास का उद्देश्य प्रदेश में पार्टी की वास्तविक संगठनात्मक स्थिति की जमीनी समीक्षा करना है।

वरिष्ठ नेताओं से संवाद: वे प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताओं के साथ वन टू वन और सामूहिक चर्चा कर आपसी तालमेल और रणनीति पर बात करेंगे।

जिला अध्यक्षों व मोर्चा संगठनों के साथ बैठक: जिलों में पार्टी की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और विपक्ष के रूप में जन समस्याओं को उठाने की कार्ययोजना की समीक्षा की जाएगी।

फीडबैक : हालिया चुनाव परिणामों के बाद कार्यकर्ताओं के मनोबल की स्थिति और पार्टी के भीतर चल रही विभिन्न आंतरिक गतिविधियों का फीडबैक हाईकमान के लिए तैयार किया जाएगा।

नए प्रभारी के सामने होंगी ये मुख्य चुनौतियां

गुटबाजी पर लगाम और एकजुटता: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से जारी आंतरिक खींचतान और गुटबाजी को समाप्त कर सभी धड़ों को एक मंच पर लाना भगत के लिए पहली बड़ी परीक्षा होगी।

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में वापसी: बस्तर और सरगुजा संभाग में कांग्रेस के खिसके जनाधार को वापस लाने और आदिवासी समुदाय से जुड़ाव बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

संगठनात्मक पुनर्गठन: प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर जिला व ब्लॉक स्तर पर लंबे समय से लंबित नियुक्तियों व फेरबदल की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करना।

कौन हैं सुखदेव भगत?

सुखदेव भगत झारखंड के लोहरदगा से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं और पूर्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए भगत के पास लंबा संगठनात्मक अनुभव है।

पार्टी हाईकमान ने पूर्व प्रभारी सचिन पायलट की जगह भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभार सौंपा है, जबकि सचिन पायलट को पंजाब और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का प्रभार दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने नए प्रभारी के प्रथम रायपुर आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

FAQ

  1. सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ में क्या जिम्मेदारी संभाल रहे हैं?
    सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी हैं। वे प्रदेश में कांग्रेस संगठन की स्थिति की समीक्षा और आगामी राजनीतिक रणनीति को मजबूत करने पर काम करेंगे।
  2. सुखदेव भगत रायपुर कब आएंगे?
    सुखदेव भगत 27 सितंबर को पहली बार रायपुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा दो दिवसीय होगा।

ये खबरें भी पढ़ें…

पायलट को छत्तीसगढ़ और भूपेश को पंजाब से हटाया, सुखदेव भगत कांग्रेस के नए प्रभारी

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारी घोषित

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में बदलाव, जारी की गई 53 प्रवक्ताओं की नई लिस्ट

फर्जी ट्रेडिंग ऐप में 1.90 करोड़ का झांसा,रायपुर के कारोबारी से 94.50 लाख की ठगी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • रायपुर
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • सुखदेव भगत
विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में

By Sanjay Gupta

विधायक गायत्री राजे के ट्रस्ट का पलासिया वाला 100 करोड़ का प्लॉट, इंदौर निगम के साथ विवाद में
जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

By Neel Tiwari

जमीन सौदे में सस्पेंड हुई CSP नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Jageshwar Prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में

By Arun Tiwari

अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन
एमपी से निकले राज शमानी ने पॉडकास्ट की दुनिया में रचा इतिहास, कभी बेचते थे साबुन, आज बिल गेट्स से लेकर आमिर खान जैसी हस्तियों से करते हैं सवाल

By Umeshwari Baghel

एमपी से निकले राज शमानी ने पॉडकास्ट की दुनिया में रचा इतिहास, कभी बेचते थे साबुन, आज बिल गेट्स से लेकर आमिर खान जैसी हस्तियों से करते हैं सवाल