/sootr/media/media_files/2025/02/18/ShZvCb0vH1kuErX38KZ7.jpg)
रायपुर में बीच सड़क में केक काटना अब आम बात जैसा लग रहा है। मॉल संचालक के बेटे के बीच रोड में बर्थ-डे सेलीब्रेशन के बाद एक और मामला सामने आया है। इस बार कांग्रेस नेता ने बीच रोड में एक बड़ा केक काटकर जन्मदिन मनाया। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने 20 मिनट तक बीच सड़क पर जमकर आतिशबाजी की।
ये खबर भी पढ़िए....आज मिलेंगे नए पंच-सरपंच, CM विष्णुदेव साय के समधी का भी होगा फैसला
जिलाध्यक्ष ने बीच सड़क में जन्मदिन मनाया
रायपुर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बीच सड़क केक काटकर जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने बर्थ-डे सेलीब्रेट किया। इस दौरान उसके दोस्त अन्य कांग्रेसी 20 मिनट तक आतिशबाजी और हंगामा मचाते रहे।10 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
जयस्तंभ चौक से पुलिस के भगाने के बाद कांग्रेस नेता ने सुंदर नगर चौक में बर्थ-डे सेलीब्रेट किया। इस दौरान आसपास के लोगों ने डायल 112 को कॉल कर मामले की शिकायत की, लेकिन वहां डायल 112 की टीम नहीं पहुंची। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
ये खबर भी पढ़िए....त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग का रिजल्ट कल
FAQ
ये खबर भी पढ़िए....लॉटरी दिलाएगी हितग्राहियों को मकान... साय सरकार दे रही बड़ा चांस