मनरेगा का नाम बदलने पर शुरु हुआ आंदोलन, कौशल्या धाम से निकली कांग्रेस की पदयात्रा

Arun Tiwari | Jan 16, 2026, 17:21 IST
Share
congress-mnrega-bachao-sangram-padyatra-raipur
congress-mnrega-bachao-sangram-padyatra-raipur

रायपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा माता कौशल्या धाम, चंदखुरी से शुरू होकर पुराने विधानसभा चौक तक पहुंची। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने, बजट में कटौती करने का आरोप लगाया।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा निकाली।
  • पदयात्रा चंदखुरी के माता कौशल्या धाम से शुरू होकर पुराने विधानसभा चौक तक पहुंची।
  • कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
  • मजदूरी भुगतान में देरी और बजट कटौती को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया।

NEWS IN DETAIL

Raipur. राजधानी रायपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली है। यह पदयात्रा सुबह 11 बजे माता कौशल्या धाम, चंदखुरी से शुरू हुई, जो पैदल चलते हुए रायपुर पहुंचकर पुराने विधानसभा चौक पर समाप्त होगी। पदयात्रा के जरिए कांग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज करा रही है और मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध कर रही है।

यात्रा के दौरान मनरेगा के समर्थन में नारेबाजी की जा रही है और आम लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ कई सीनियर नेता, जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।

मनरेगा को खत्म करने का आरोप :

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि रोजगार की संवैधानिक गारंटी है, जिसने गरीब और मजदूर वर्ग को सम्मानजनक जीवन दिया है। लेकिन केंद्र सरकार नई योजनाओं के जरिए इसकी मूल भावना को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने VB-G RAM G योजना का हवाला देते हुए कहा कि इससे मनरेगा के अधिकार कमजोर होंगे और गांवों में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले का भी विरोध किया है। नेताओं का कहना है कि यह फैसला सिर्फ नाम बदलने का नहीं, बल्कि गांधीजी के विचारों और ग्रामीण रोजगार की सोच को कमजोर करने की कोशिश है।

मजदूरी भुगतान पर सवाल :

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मनरेगा के बजट में लगातार कटौती की गई है। इसके अलावा मजदूरी भुगतान में देरी, काम के दिन घटने और राज्यों पर बढ़ते वित्तीय बोझ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं। पार्टी का कहना है कि इसका सीधा असर गरीब, मजदूर और किसान परिवारों पर पड़ रहा है।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को वह स्वीकार नहीं करेगी। पार्टी ने घोषणा की है कि इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला, ब्लॉक और नगर स्तर पर कांग्रेस संगठन उपवास और आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन मनरेगा से जुड़े अधिकारों, काम के दिनों और मजदूरी की गारंटी पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस अगले दो महीने चलाएगी मनरेगा बचाओ संग्राम,सचिन पायलट ने ली कमेटी की बैठक

सचिन पायलट का आज रायपुर दौरा, मनरेगा आंदोलन और संगठन पर रहेगा फोकस

मनरेगा पर इंदौर में राहुल गांधी के उपवास पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बचेगा देश का एक दिन का अन्न

मनरेगा का नाम बदलने पर शुरु हुआ आंदोलन, कौशल्या धाम से निकली कांग्रेस की पदयात्रा

Tags:
  • Raipur
  • दीपक बैज
  • कांग्रेस की पदयात्रा
  • मनरेगा
  • मनरेगा बचाओ संग्राम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच