बस्तर में BJP पर बरसे खड़गे, बोले- समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए कांग्रेस का जीतना जरूरी

The Sootr CG | Nov 01, 2023, 24:00 IST
Share
बस्तर में BJP पर बरसे खड़गे, बोले- समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए कांग्रेस का जीतना जरूरी
बस्तर में BJP पर बरसे खड़गे, बोले- समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए कांग्रेस का जीतना जरूरी

Congress President Kharge targets BJP and PM Modi

SUKMA. छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। बुधवार को सुकमा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान खड़गे ने जनता से कहा कि देश बचाना है तो कांग्रेस को वोट दें, कांग्रेस को जितना जरूरी है। वहीं खड़गे ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की 75 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया।

कांग्रेस ने देश में सब कुछ बनाया

सुकमा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि गरीबों को कोई ताकत मिले। वह कहते रहते हैं कि वह एक गरीब आदमी हैं और लोग यह सहन नहीं कर सकते कि वह एक प्रधानमंत्री हैं। वह ऐसे बयान देते रहते हैं। क्या भूपेश बघेल ने कभी कहा कि वे पिछड़ा वर्ग से हैं? क्या उन्होंने कहा कि बीजेपी उन्हें सहन नहीं कर रही है? भूपेश बघेल ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया। खड़गे ने कहा कि समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए हमारा यह चुनाव जीतना जरूरी है। पहले यहां पर कोई स्कूल, कोई हॉस्पिटल या कोई बैंक नहीं था। कांग्रेस ने देश में सब कुछ बनाया। लेकिन फिर भी BJP पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया।

जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हमें जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों को जीवित रखना हैं। कांग्रेस ने आपकी और आपके बच्चों की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए, जिससे आप लोग सुरक्षित रहें। कांग्रेस ने आपके लिए जो भी काम किए, BJP उसे खत्म कर रही है। BJP सरकार में अमीर और अमीर बन रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है। इसलिए हमें कांग्रेस को वोट देना है, कांग्रेस को जितना है।

ये खबर भी पढ़ें...

उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस सरकार को घेरा, बोले- BJP की सरकार बनी तो धर्मांतरण पर बनाएंगे सख्त कानून

BJP को बस झूठ बोलना आता है, काम करना नहीं

खड़गे ने आगे कहा कि मैं मोदी सरकार से पूछना चाहता हूं- जिस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार लोगों की मदद कर रही है, क्या BJP सरकार भी गुजरात में ऐसा कर रही है? BJP को बस झूठ बोलना आता है, लेकिन काम करना नहीं आता। आप सभी हाथ के निशान पर वोट दें। हाथ को मजबूत बनाएंगे तो सब मजबूत बन जाएगा। हमारे हाथ काम करने वाले हाथ हैं, सिर्फ फूल पकड़ने वाले नहीं। खरगे ने कहा कि आज हर जरूरी चीज महंगी होती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, दाल, प्याज, बीज, खाद सभी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हमें महंगाई बढ़ाने वाली ऐसी सरकार नहीं चाहिए। वहीं सभा के बाद खड़गे ने 75 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया।

Tags:
  • Congress President Mallikarjun Kharge
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Kharge targeted by BJP
  • Kharge's election tour in Sukma
  • if you want to save the country then vote for Congress
  • खड़गे ने बीजेपी ने साधा निशाना
  • सुकमा में खड़गे का चुनावी दौरा
  • देश बचाना है तो कांग्रेस को वोट दें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा