कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की राहुल लेंगे क्लास, काम में लगने का देंगे सबक
Arun Tiwari | Jun 14, 2026, 14:55 IST
रायपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप 2026
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 21 से 30 जून 2026 तक रायपुर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी, जिसमें नव नियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों को संगठन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे।
Raipur. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। संगठन सृजन अभियान के तहत हाल ही में नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 21 से 30 जून 2026 तक रायपुर में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी किसी एक दिन इसमें शामिल होकर नए पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में सभी जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। यह शिविर रायपुर के चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने सहमति दे दी है।
पत्र के अनुसार, संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त अध्यक्षों को इससे पहले 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल किया गया था। उस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगठन की मजबूती और पार्टी की भविष्य की रणनीतियों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया था।
रायपुर में प्रस्तावित 10 दिवसीय शिविर को उसी प्रक्रिया का अगला चरण माना जा रहा है। एआईसीसी के मुताबिक राहुल गांधी ने भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति दे दी है। हालांकि उनके दौरे की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन वे किसी एक दिन शिविर में पहुंचकर जिला और शहर अध्यक्षों से संवाद करेंगे और संगठनात्मक मजबूती के लिए जरूरी सुझाव देंगे।
एआईसीसी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को शिविर की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता, एआईसीसी सचिवों और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए कहा गया है। निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ पदाधिकारियों की कम से कम पांच दिनों तक उपस्थिति आवश्यक रहेगी, जिसमें शिविर के शुरुआती दो दिन और अंतिम दो दिन विशेष रूप से शामिल हैं।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि हाल ही में नियुक्त जिला और शहर अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और उन्हें पार्टी की कार्यशैली, वैचारिक आधार, जनसंपर्क अभियान, बूथ प्रबंधन और चुनावी तैयारी के संबंध में व्यवस्थित प्रशिक्षण देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है ताकि स्थानीय स्तर पर संगठन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
एआईसीसी के पत्र में सभी प्रतिभागियों को 21 जून को दोपहर 12 बजे तक प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी भेजा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस प्रशिक्षण के जरिए संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।
कांग्रेस की संगठन पाठशाला 21 जून से, जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी 17 जून को कोटा से शुरू करेंगे पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन
राहुल गांधी ने दिए संगठन मजबूत और जीत के टिप्स, बोले-खींचतान कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नहीं
विशेष प्रशिक्षण शिविर : राहुल गांधी सिखाएंगे संगठन के गुर, दिल्ली में लगेगी राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की क्लास
इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी किसी एक दिन इसमें शामिल होकर नए पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देंगे।
राहुल ने दी सहमति:
पीसीसी को आया पत्र:
10 दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प:
व्यवस्थाएं करने के निर्देश:
चुनाव की तैयारी:
21 जून को 12 बजे से प्रशिक्षण:
यह खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी 17 जून को कोटा से शुरू करेंगे पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन
राहुल गांधी ने दिए संगठन मजबूत और जीत के टिप्स, बोले-खींचतान कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नहीं
विशेष प्रशिक्षण शिविर : राहुल गांधी सिखाएंगे संगठन के गुर, दिल्ली में लगेगी राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की क्लास
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari