कांग्रेस की संगठन पाठशाला 21 जून से, जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे राहुल गांधी
Harrison Masih | Jun 11, 2026, 16:16 IST
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप 2026
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 21 से 30 जून तक रायपुर के पास अभनपुर में 41 जिला अध्यक्षों के लिए खास प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। राहुल गांधी और खड़गे भी शामिल होंगे। राहुल 2 दिन रुककर हर जिलाध्यक्ष से सीधे बात करेंगे।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है लेकिन कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी 21 से 30 जून तक रायपुर के पास अभनपुर में एक खास प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है। इसमें प्रदेश के 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन और चुनाव की बारीकियां सिखाई जाएंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे। राहुल गांधी 2 दिन तक रुककर हर जिलाध्यक्ष से सीधे बात करेंगे।
यह प्रशिक्षण शिविर 21 जून से 30 जून तक चलेगा। रायपुर के पास अभनपुर में एक बड़े वेन्यू को इसके लिए शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है। शिविर स्थल ऐसा चुना जा रहा है जहां सभी प्रतिभागियों के ठहरने और प्रशिक्षण की एक ही छत के नीचे व्यवस्था हो सके।
इस पूरे कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि राहुल गांधी 2 दिन तक कैंप में रुकेंगे। वे सिर्फ भाषण देकर नहीं जाएंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल हर जिले के अध्यक्ष से सीधे वन-टू-वन बात करेंगे। वे हर जिले की जमीनी रिपोर्ट खुद सुनेंगे और आगामी चुनाव के लिए अपनी रणनीति भी साझा करेंगे। पार्टी का मानना है कि मजबूत जिला संगठन ही भविष्य की चुनावी सफलता की नींव रख सकता है।
इस शिविर को 'संगठन पाठशाला' नाम दिया गया है। जिला अध्यक्षों को संगठन संचालन, बूथ और मंडल प्रबंधन, चुनावी रणनीति, मीडिया समन्वय और जनसंपर्क जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
पार्टी यह भी सिखाएगी कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय कैसे रखना है और जनता के बीच अपनी पैठ कैसे बढ़ानी है। पिछले चुनाव में हुई गलतियों को दोबारा न दोहराने पर खास जोर रहेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी अलग-अलग सत्रों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी और संगठन से जुड़े अन्य कार्यकर्ता भी इस कैंप में रहेंगे।
इस बार कांग्रेस केवल नेताओं तक सीमित नहीं रहना चाहती। चर्चा है कि जिला अध्यक्षों के परिवारों को भी इस कार्यक्रम में बुलाया जा सकता है।
पार्टी का मानना है कि जब तक नेताओं के परिवार बड़े नेताओं से सीधे नहीं जुड़ेंगे तब तक वो मजबूत बॉन्डिंग नहीं बन पाएगी जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी है।
नवंबर 2025 में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद यह पहला बड़ा औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। पार्टी का मानना है कि जिला स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार किए बिना आगामी चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन संभव नहीं है।
कांग्रेस इस पूरे आयोजन को अपने जमीनी ढांचे को मजबूत करने का सबसे बड़ा जरिया मान रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह प्रशिक्षण शिविर केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की शुरुआती रणनीति का हिस्सा है। कांग्रेस फिलहाल विपक्ष की भूमिका में है और वह संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर सत्ता में वापसी की मजबूत नींव तैयार करना चाहती है।
अभनपुर में होने वाली यह 'सियासी पाठशाला' आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकती है, जहां से कांग्रेस अपने चुनावी अभियान की दिशा और रणनीति तय करेगी।
कांग्रेस जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे आराम छोड़ काम की नसीहत, सीजी में लागू होगा गुजरात मॉडल
कांग्रेस के 41 जिला अध्यक्षों की सूची घोषित, रायपुर में श्रीकुमार शंकर मेनन को कमान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला
कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल सीनियर नेताओं पर भड़के, मुख्यमंत्री को सीधे करें टारगेट
कब और कहां होगा यह कैंप
राहुल 2 दिन रुकेंगे, करेंगे वन-टू-वन बात
क्या-क्या सिखाया जाएगा
पार्टी यह भी सिखाएगी कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय कैसे रखना है और जनता के बीच अपनी पैठ कैसे बढ़ानी है। पिछले चुनाव में हुई गलतियों को दोबारा न दोहराने पर खास जोर रहेगा।
कौन-कौन होगा शामिल
परिवारों को भी जोड़ने की अनोखी तैयारी
पार्टी का मानना है कि जब तक नेताओं के परिवार बड़े नेताओं से सीधे नहीं जुड़ेंगे तब तक वो मजबूत बॉन्डिंग नहीं बन पाएगी जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी है।
नवंबर 2025 के बाद पहला बड़ा कार्यक्रम
कांग्रेस इस पूरे आयोजन को अपने जमीनी ढांचे को मजबूत करने का सबसे बड़ा जरिया मान रही है।
चुनावी मिशन 2028 की तैयारी
अभनपुर में होने वाली यह 'सियासी पाठशाला' आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकती है, जहां से कांग्रेस अपने चुनावी अभियान की दिशा और रणनीति तय करेगी।
FAQ
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर कब और कहां होगा?
यह शिविर 21 जून से 30 जून 2026 तक रायपुर के पास अभनपुर में होगा। इसे 'संगठन पाठशाला' नाम दिया गया है। 41 जिला कांग्रेस अध्यक्ष इसमें हिस्सा लेंगे।- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ट्रेनिंग कैंप में कौन शामिल होंगे?
राहुल गांधी इस कैंप में 2 दिन तक रुकेंगे। वे हर जिला अध्यक्ष से वन-टू-वन बात करेंगे और जमीनी रिपोर्ट खुद सुनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस के 41 जिला अध्यक्षों की सूची घोषित, रायपुर में श्रीकुमार शंकर मेनन को कमान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला
कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल सीनियर नेताओं पर भड़के, मुख्यमंत्री को सीधे करें टारगेट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari