भारतमाला प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार, फर्जी बेटी बनाकर दे दिया मठ की जमीन का मुआवजा
Arun Tiwari | May 01, 2025, 16:32 IST
Corruption in Bharatmala project, compensation for monastery land given to fake daughter the sootr
भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर से विशाखापट्नम एक्सप्रेस वे में हुए 300 करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार की फाइलों के पन्ने एक के बाद एक खुलने लगे हैं। इस भ्रष्टाचार की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। इस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर से विशाखापट्नम एक्सप्रेस वे में हुए 300 करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार की फाइलों के पन्ने एक के बाद एक खुलने लगे हैं। इस भ्रष्टाचार की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। इस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में चार मास्टर माइंड गिरफ्तार हो चुके हैं। इन लोगों ने ही तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला।
द सूत्र ने इस मामले की पड़ताल कर सबसे पहले यह बताया था कि इसका मास्टर माइंड जमीनों का दलाल हरमीत खनूजा है। खनूजा ने ही यहां जमीनों की खरीद फरोख्त और उनको टुकड़ों में बांटने जैसे कई काम किए। खनूजा अब ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में है। भ्रष्टाचार यहां तक हुआ कि प्रोजेक्ट के तहत आ रही मठ की जमीन का करोड़ों का मुआवजा एक महिला को फर्जी बेटी बनाकर दे दिया गया। आइए आपको बताते हैं अब तक खुलीं भारतमाला के भ्रष्टाचार की फाइलें।
ये खबर भी पढ़ें...सरकार ने निभाया चुनावी वादा, लेकिन शर्तें रख दीं महिला समूहों की हैसियत से ज्यादा
भ्रष्टाचार करने वालों पर एक्शन शुरू
जमीनों का दलाल हरमीत खनूजा ने ही भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत आ रहीं जमीनों की खरीद फरोख्त कर भ्रष्टाचार का ताना बाना बुना था। ईओडब्ल्यू ने अलग अलग शहरों में 20 जगह पर छापामार कार्रवाई की है। EOW ने प्रदेश के रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,महासमुंद में 20 अधिकारियों के यहां कार्रवाई की। इनमें SDM, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत राजस्व विभाग के कई अधिकारियों के ठिकानों पर जांच कर दस्तावेजों की जब्त किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...2621 बीएड शिक्षकों की नौकरी में वापसी, सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन
भ्रष्टाचार की फाइलों के खुल रहे पन्ने
परियोजना में जैतूसाव मठ को जमीन के मुआवजे के तौर पर 2 करोड़ 37 लाख की मुआवजा राशि दी जानी थी। यह पैसा उमा तिवारी को दे दिया गया जबकि उमा तिवारी का उस मठ मंदिर ट्रस्ट से कोई लेना देना नहीं था। मामला ये था कि विश्वनाथ पांडे ने 1972 में महंत लक्ष्मीनारायण दास से जमीन खरीदी थी। उनकी नकली बेटी बनाकर उमा को मुआवजा दिया गया।
विश्वनाथ पांडे के पोते सुभाष पांडे ने शपथ पत्र देकर निर्भय साहू को बताया था कि उमा तिवारी नाम की कोई भी महिला विश्वनाथ पांडे की बेटी नहीं है। इसके बाद भी निर्भय साहू ने उमा तिवारी को 2 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा दे दिया। इस पूरे खेला का मास्टर माइंड हरमीत खनूजा और विजय जैन हैं। उमा के आवेदन पत्र में पता विजय जैन की ड्रायफ्रूट की दुकान का था।
ये खबर भी पढ़ें...जवानों ने नक्सलियों का गढ़ रही पहाड़ियों पर लहराया तिरंगा
नोटशीट चलाकर किया भ्रष्टाचार
इसलिए रायपुर धमतरी एनएच चौड़ीकरण मार्ग निर्माण की शेष राशि 24 करोड़ 2 करोड़ 13 लाख रुपए भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूस्वामियों को मुआवजे के तौर पर दिया जा रहा है जबकि यह राशि उमा तिवारी को दी गई। यह तो सिर्फ एक पन्ना है ऐसे न जाने कितने पन्ने अभी सामने आने हैं जिनमें यह भ्रष्टाचार की इबारत लिखी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें...आकाश के नाम का पत्र जारी होते 5 कांग्रेस पार्षदों का इस्तीफा
यह है पूरा मामला
शशिकांत और निर्भय पर जांच रिपोर्ट तैयार होने के 6 महीने बाद कार्रवाई हुई थी। निर्भय कुमार साहू सहित पांच अधिकारी-कर्मचारियों पर 43 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक राशि की गड़बड़ी का आरोप है। राजस्व विभाग के मुताबिक मुआवजा करीब 29.5 करोड़ का होता है। अभनपुर के ग्राम नायकबांधा और उरला में भू-माफियाओं ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन को छोटे टुकड़ों में काटकर 159 खसरे में बांट दिया। मुआवजा के लिए 80 नए नाम रिकॉर्ड में चढ़ा दिया गया। अभनपुर बेल्ट में 9.38 किलोमीटर के लिए 324 करोड़ मुआवजा राशि निर्धारित की गई। जिसमें से 246 करोड़ रुपए मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं 78 करोड़ रुपए का भुगतान अभी रोक दिया गया है।
Bharatmala | Bharatmala Project | Raipur | chattisgarh | EOW | ACB-EOW | action EOW | Action of ACB and EOW in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ | भारतमाला परियोजना | भारतमाला प्रोजेक्ट | भ्रष्टाचार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari