/sootr/media/media_files/2025/06/13/oVhAmXU7YuZXnCK8aHxT.jpg)
वो कहते है न करे कोई और भरे कोई और... इस कहावत का एक उदाहरण यह खबर भी है। हम इंसानों की गलती की सजा एक बेजुबान जानवर को मिली। कचरे से प्लास्टिक खा-खा कर एक गाय के पेट में 80 किलो का प्लास्टिक का पॉलीथिन जमा हो गया था। इससे गाय की हालत बेहत नाजुक थी। पशु चिकित्सालय में ऑपरेशन कर गाय के पेट से 80 किलो का प्लास्टिक बाहर निकाला गया। यह देखकर डॉक्टर भी सन्न रह गए।
ये खबर भी पढ़िए...अब जमेगा माहौल... लगेंगे लिटिल-लिटिल पेग, राजधानी में खुलेंगे 7 शराब दुकानें
सर्जरी के दौरान निकला 80 किलो प्लास्टिक
यह पूरी खबर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से है। यहां एक गाय के रूमेन (पेट) से सर्जरी के दौरान 80 किलो प्लास्टिक बाहर निकाला गया है। यह सर्जरी पॉलीथीन इम्पैक्शन के कारण की गई, जो कि जानवरों के लिए जानलेवा हो सकती है। यह रूमेनोटोमी सर्जरी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एम.बी. सिंह के निर्देशन में डॉ. ढालेश्वरी एवं डॉ. दीपिका सिदार द्वारा सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी में सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी अश्विन नेताम एवं खेमराज साहू का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। ऑपरेशन के बाद गाय विशेषज्ञों द्वारा विशेष देखरेख में है।
ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त
डॉक्टर ने की गाय की रूमेनोटोमी (सर्जरी)
डॉ. ढालेश्वरी ने बताया कि गाय में पॉलीथीन इम्पैक्शन तब होता है जब गायें गलती से पॉलीथीन या प्लास्टिक खा लेती हैं, जो रूमेन (पेट) में जमा होकर पाचन में रुकावट पैदा करता है। इससे गाय में भूख कम होना, जुगाली बंद होना, पेट फूला रहना, वजन घटना और कब्ज जैसी समस्याएँ होती हैं। इसका मुख्य कारण कूड़े के ढेर से चारा खाना है।
ये खबर भी पढ़िए...अब अफसर का घर भी नहीं सुरक्षित... डिप्टी कलेक्टर के आवास में चोरों का धावा
निदान के लिए रूमेन की जांच और रूमेनोटोमी (सर्जरी) की जाती है। उपचार में सर्जरी से पॉलीथीन हटाकर विटामिन, फ्लूइड और रूमेन उत्तेजक दिए जाते हैं। रोकथाम के लिए पॉलीथीन कचरे का सही निपटान और पशुपालकों को जागरूक करना जरूरी है। पशुपालन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पॉलीथीन का उपयोग न करें, कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें, और अपने पशुओं को खुले में कचरा खाने से रोकें।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर घुमी धर्म और सियासत की धुरी
FAQ
छत्तीसगढ़ में गाय का ऑपरेशन | गाय के पेट से निकला 80 किलो प्लास्टिक | CG News | cg news update | cg news today