CUET PG और AU का एग्जाम एक ही दिन... स्टूडेंट्स परेशान

Kanak Durga Jha | Published:
Share
CUET PG and AU exams on same day
CUET PG and AU exams on same day

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2025 के लिए विषय के अनुसार एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2025 के लिए विषय के अनुसार एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। इसके मुताबिक सीयूएईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक कराया जाएगा। एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी एग्जाम 3 शिफ्ट में कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...S*X सीडी कांड में CBI की सुनवाई शुरू,पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुसीबत

प्रथम पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह 9 से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट की परीक्षा शाम 4 से 5:30 बजे तक होगी। एनटीए की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार सीयूईटी पीजी एग्जाम 13, 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 मार्च और 1 अप्रैल को होगी। इधर अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी सहित रविशंकर यूनिवर्सिटी और दुर्ग यूनिवर्सिटी ने भी मुख्य परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...CG में 6 करोड़ से ज्यादा का तेंदूपत्ता बोनस घोटाला, सुकमा DFO सस्पेंड


एयू की परीक्षाएं 20 से, 55 हजार छात्र होंगे शामिल

एयू की 69 केंद्रों में 20 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसमें लगभग 55 हजार छात्र परीक्षाएं देंगे। 20 मार्च से बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा शुरू होगी। बीए और बीएससी की परीक्षा 3 मई तक चलेगी। वहीं बीकॉम की परीक्षा 30 अप्रैल तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़िए...10वीं बोर्ड परीक्षा में टीचरों की लापरवाही...शिक्षा मंडल ने भेजा नोटिस

इसके अलावा बीसीए की परीक्षा 20 मार्च से 9 अप्रैल, बीलिब की 20 मार्च से 1 अप्रैल, बीपीएड की परीक्षा 20 मार्च से 1 अप्रैल, बीएड की परीक्षा 20 मार्च से 8 अप्रैल, पीजीडीसीए और डीसीए की परीक्षा 5 से 17 मई तक चलेगी। वहीं एमए की परीक्षाएं 5 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेगी। इस बार परीक्षा दो पाली में ही होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7 से 10 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर से शाम 6 बजे तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़िए...भ्रष्टाचार का एक्सप्रेस वे बनाने वाले एसडीएम निर्भय साहू सस्पेंड

Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • CUET PG 2025
  • CUET PG exam date released
  • CUET PG 2025 exam date released
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर