दवा कारोबारी बन गया साइबर क्राइम का मास्टर, मोटा माल बनाया... गिरफ्तार

Marut raj | Nov 26, 2024, 11:58 IST
Share
cyber fraud in odisha raipur drug dealer involved the sootr
प्रतीकात्मक इमेज

छत्तीसढ़ का एक दवा कारोबारी साइबर क्राइम का मास्टर बन गया। उसने फ्रॉड कर लाखों रुपए बना लिए। उसका यह फ्रॉड ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। आखिरकार वह पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। राजधानी रायपुर के सड्डू से इस दवा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ओडिशा में हुए 20 लाख के साइबर फ्रॉड का रायपुर कनेक्शन मिला था। इस पर वहां की पुलिस ने सड्डू के एक दवा कारोबारी अश्वनी पॉल के घर छापा मारा था। इसके बाद दवा कारोबारी अश्वनी उर्फ अजय पॉल ( 30 ) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। ओडीशा पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। जानकारी के अनुसार साइबर ठगी की रकम आरोपी के एकाउंट में ट्रांसफर करके निकाली गई है। बताया जा रहा है कि केरल और उत्तर प्रदेश से भी आरोपी के दो बैंक खातों में रकम जमा की गई और निकाली गई।

SBI ब्रांच स्टाफ ने महिला का अकाउंट कर दिया खाली , 420 का केस दर्ज

सरकारी बैंक मैनेजर ने कस्टमर के नाम निकाल लिया लाखों को लोन, गिरफ्तार

दवा कारोबारियों में मची खलबली

राजधानी रायपुर के सड्डू से दवा कारोबारी पॉल की गिरफ्तारी से खलबली मच गई है। दवा कारोबारियों को अंदाजा नहीं था कि उनके बीच का कोई साथी इस तरह के काम में लिप्त है।

जांच में पुलिस का नहीं किया सहयोग

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ओडिशा और लोकल पुलिस का जांच में सहयोग नहीं किया। यहां तक कि उसने इस मामले को लेकर किसी भी तरह की जानकारी होने से भी इनकार कर दिया था। ओडिशा पुलिस का कहना था कि उसने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। उसके बैंक अकाउंट के ट्रांजेक्शन को लेकर जानकारी मांगी गई थी।

इसके बाद भी वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। पुलिस का कहना है कि यदि दवा कारोबारी बेकसूर होता तो वह खुद उनसे संपर्क करता। यही नहीं आरोपी के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन को लेकर लखनऊ पुलिस ने भी नोटिस जारी किया था। बताया तो यह भी जा रहा है कि आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ 31 से ज्यादा शिकायतें ऑनलाइन दर्ज हुई हैं।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

महतारी वंदन की राशि बढ़ेगी , इसलिए फैसला ले सकती है साय सरकार

FAQ

  1. आरोपी अश्वनी पॉल को किस शहर से गिरफ्तार किया गया था ?
    आरोपी अश्वनी पॉल को राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
  2. आरोपी के बैंक खातों में कितनी शिकायतें दर्ज हुई थीं ?
    आरोपी के बैंक खातों में 31 से ज्यादा ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हुई थीं।
  3. क्या आरोपी ने जांच में पुलिस का सहयोग किया ?
    नहीं, आरोपी ने ओडिशा और स्थानीय पुलिस की जांच में सहयोग नहीं किया और मामले से जुड़ी जानकारी देने से भी इनकार किया।

Tags:
  • CG News
  • रायपुर न्यूज़
  • छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड
  • cg cyber froud
  • साइबर ठग
  • Chhattisgarh Cyber fraud
  • cg news hindi
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime
  • CG Cyber Crime news
  • cg news today
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में