बलरामपुर में आदिवासी किसानों पर जानलेवा हमला, उत्तर प्रदेश के 9 आरोपी गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Deadly attack on tribal farmers Balrampur 9 accused from Uttar Pradesh arrested
Deadly attack on tribal farmers Balrampur 9 accused from Uttar Pradesh arrested

बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में आदिवासी किसानों पर जानलेवा हमला करने वाले उत्तर प्रदेश के नौ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम तालकेश्वरपुर में जमीन विवाद को लेकर स्थानीय आदिवासी किसानों पर जानलेवा हमला करने वाले उत्तर प्रदेश के नौ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित उत्तर प्रदेश के बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपितों के सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने लाठी-डंडा व हण्डा से ग्रामीणों पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की थी।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को प्रार्थी रामसाय गोड़ निवासी तालकेश्वरपुर अपने खेत की जोताई कर रहा था। उसके साथ परिवार तथा गांव के अन्य लोग भी थे। तभी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सागोबांध गांव से आए कुछ लोग वहां पहुंचे और जमीन को अपना बताते हुए गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद सभी आरोपितों ने एक राय होकर लाठी-डंडा और हण्डा से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना पर पीड़ित की शिकायत पर थाना सनावल में धारा 191(2), 191(3), 190, 296, 351(2), 115(2), 109(1) बीएनएस एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।उत्तर प्रदेश से आकर छत्तीसगढ़ में जमीन हथियाने की कोशिश और स्थानीय आदिवासियों के साथ बुरी तरह मारपीट करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश एसपी वैभव बैंकर ने दिए थे।

पुलिस ने विवेचना के दौरान चार आरोपितों रामलखन गुप्ता, श्यामबिहारी गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता और विकास नंद गुप्ता को 22 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों द्वारा फरार साथियों को मोबाइल फोन और आर्थिक मदद से भगाने की बात सामने आई। इसके बाद 23 अगस्त को पुलिस व साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अन्य पांच आरोपितों सुनील गुप्ता, अंकित कुमार गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता और रामनारायण गुप्ता को घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश के सागोबांध से दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में जमीन विवाद के चलते तालकेश्वरपुर पहुंचकर आदिवासी ग्रामीणों से मारपीट करने की बात स्वीकार की। आरोपित सुनील गुप्ता के पास से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG News | cg news in hindi | cg news latest today | cg news update | cg news today

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • cg news latest today
  • आदिवासी किसानों पर जानलेवा हमला
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल