महामाया मंदिर में कछुओं की मौत...ट्रस्टियों को बचाने का आरोप,बाजार बंद

Marut raj | Apr 14, 2025, 14:36 IST
Share
Death of turtles in Mahamaya temple Ratanpur Bilaspur the sootr
Death of turtles in Mahamaya temple Ratanpur Bilaspur the sootr

कछुओं की मौत और वन विभाग की कार्रवाई से नाखुश लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग के अफसर मामले को गंभीरता से लेने के बजाय केवल खानापूर्ति कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी रतनपुर में कछुओं की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए महामाया ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बचाने का आरोप लग रहा है। स्थानीय लोगों ने रतनपुर बंद कराकर विरोध जताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़िए....राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा

मछुआरे सहित पांच को बनाया आरोपी

उल्लेखनीय है कि 25 मार्च 2025 को महामाया मंदिर परिसर स्थित कुंड में 23 कछुओं की मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम अभी इस मामले की जांच कर रही थी कि 8 अप्रैल को मंदिर परिसर स्थित कल्पेशरा तालाब में फिर से 4 कछुओं की मौत हो गई। लगातार हो रही कछुओं की मौत और वन विभाग की कार्रवाई से नाखुश लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग के अफसर मामले को गंभीरता से लेने के बजाय केवल खानापूर्ति कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए.... भिलाई में 250 से ज्यादा घर ढहाए जाएंगे... 60 पर चला बुलडोजर

इस पूरे मामले में वन विभाग की कार्रवाई पर लोगों का कहना है कि गंभीर मामले में केवल दो मछुआरों को आरोपी बनाकर जेल भेजा गया है। वहीं, तीन आरोपी फरार हैं।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों से क्यों नहीं हुई पूछताछ

स्थानीय लोगों के अनुसार वन विभाग ने इस मामले में न तो ट्रस्ट के पदाधिकारियों से पूछताछ की और न ही किसी से जवाब तलब किया। उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने अपने बयान में बताया है कि कुंड की सफाई समिति के निर्णय से हुआ है। ऐसे में जाहिर है कि अगर सतीश शर्मा को आरोपी बनाया गया है तो अन्य पदाधिकारियों को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए, लेकिन वन विभाग के अफसरों ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

ये खबर भी पढ़िए....सरकार से देशी - विदेशी शराब की दुकान खोलने की मांग, महिलाएं भी शामिल

उग्र आंदोलन की चेतावनी

इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने रविवार को रतनपुर बंद रखा। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक स्थानीय लोग घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराते रहे। वहीं, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

ये खबर भी पढ़िए.... सरकारी कर्मचारियों की तरह संविदा कर्मियों को भी मिलेगी छुट्टी

महामाया मंदिर इतिहास | बिलासपुर न्यूज | बिलासपुर न्यूज इन हिंदी | Bilaspur News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | दुर्लभ प्रजाति के कछुए | turtles of rare species | Raipur Mahamaya temple

Tags:
  • CG News
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • turtles of rare species
  • दुर्लभ प्रजाति के कछुए
  • बिलासपुर न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • Raipur Mahamaya temple
  • महामाया मंदिर इतिहास
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर