सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग, पहली बार जांच रिपोर्ट में बसंत अग्रवाल का नाम

VINAY VERMA | Mar 25, 2026, 11:41 IST
Share
dharsiwa-land-scam-basant-agarwal-illegal-plotting-giroud-raipur
dharsiwa-land-scam-basant-agarwal-illegal-plotting-giroud-raipur

राजधानी के धरसींवा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल सहित कई लोगों पर चारागाह, निस्तारी और जल स्रोत की जमीन पर अतिक्रमण कर प्लॉट काटने के आरोप हैं।

Raipur. राजधानी के धरसींवा क्षेत्र से जमीन घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सरकारी जमीनों पर कथित रूप से कब्जा कर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इस पूरे मामले में जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। बसंत पर चारागाह, निस्तारीकरण और जल क्षेत्र की भूमि पर बेजा कब्जा कर प्लाटिंग करने के आरोप लगे हैं। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट ने भू-माफियाओं और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग

आरोप है कि चारागाह और निस्तारी जमीन पर कब्जा किया गया। जल स्रोत वाली जमीन को भी नहीं छोड़ा गया। इन जमीनों को समतल कर प्लॉट काटे गए, फिर सड़कों का निर्माण कर उन्हें बेचने की तैयारी की गई।

आरटीआई से खुलीं परतें

आरटीआई के जरिए जांच रिपोर्ट सामने आई है। ग्राम गिरौद में कई खसरा नंबरों में गड़बड़ी मिली है। खसरा 644, 636, 634, 511/5 और 638 में अतिक्रमण मिला। ये सभी जमीनें शासकीय श्रेणी में दर्ज हैं। इनका उपयोग आम जनता के लिए होना था।

Land grabbing
Land grabbing


कौन है बसंत अग्रवाल?

वैसे तो बसंत अग्रवाल खुद को युवा नेता बताते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में उनकी पहचान एक भू-माफिया के रूप में है। बसंत प्रदेश में एक बड़े कॉलोनाइजर के रूप में उभर रहे हैं। इनकी अधिकतर प्लाटिंग रायपुर ग्रामीण, धरसींवा क्षेत्र में ही है।

हाल ही में एक और जमीन घोटाला सामने आया था, जिससे बसंत अग्रवाल को भी जोड़ा गया था। हालांकि किसी रूप से बसंत अग्रवाल का नाम सामने नहीं आया था। हर साल गुड़ियारी में होने वाले धार्मिक आयोजन में इनकी बड़ी भूमिका रहती है।

ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। किसानों ने कब्जे और प्लाटिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क बनाकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। लगातार दबाव के बाद प्रशासन हरकत में आया।

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

तहसीलदार की जांच में कई बड़े तथ्य सामने आए। खसरा 511/5 में 6.39 हेक्टेयर जमीन दर्ज है। इसमें से करीब 4.51 हेक्टेयर पर मुरूम डाल दिया गया, फिर वहां रास्ता बनाकर प्लाटिंग की तैयारी की गई।

60 फीट सड़क, किनारे प्लॉट

कई जगह 60 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई। सड़क के दोनों ओर प्लॉट काटे गए। यह पूरा काम योजनाबद्ध तरीके से हुआ। जल स्रोत की जमीन को भी समतल किया गया।

सिर्फ एक नाम नहीं, पूरा नेटवर्क

मामले में भू-माफिया बसंत अग्रवाल के अलावा और भी नाम सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट में पूनम चौधरी, ओमप्रकाश सरवैया, कसलाल साहू, पुष्पा पटेल, दर्शना पटेल पर भी आरोप हैं। उन्होंने बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया। इससे संगठित गिरोह की आशंका बढ़ी है।

प्रशासन की कार्रवाई शुरू

मामले में एसडीएम नंदकुमार चौबे ने सख्ती दिखाई है। तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के अनुसार संबंधित लोगों को नोटिस जारी होंगे। तीन बार नोटिस के बाद भी अगर कोई जवाब नहीं मिलेगा, तो कार्रवाई की जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल अब भी बाकी

इतने बड़े स्तर पर कब्जा कैसे हुआ? प्रशासन को पहले जानकारी क्यों नहीं मिली? क्या प्रशासनिक मिलीभगत से यह खेल चलता रहा? स्थानीय पटवारी को इसकी जानकारी क्यों नहीं लगी?

आगे क्या

अब इस जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। अगर सख्ती हुई तो कई बड़े नाम फंस सकते हैं, वरना यह मामला भी फाइलों में दब सकता है। धरसींवा का यह खुलासा पूरे सिस्टम पर सवाल है।

ये खबरें भी पढ़ें...

CG News | 100 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर अदने से पार्षद ने तान दिया होटल | BJP

CG News | बीजेपी के आलोक ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर ऐसे बनाया अवैध लोक...

न्यायधानी में सरकारी जमीन पर कब्जा... 23 मकानों पर चला बुलडोजर

इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में 25 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस

Tags:
  • Raipur
  • भू-माफिया
  • जमीन पर कब्जा
  • सरकारी जमीन पर कब्जा
  • बसंत अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा