छत्तीसगढ़ में स्कूलों के जर्जर भवन, टूटी खिड़कियां, और टपकती छतें

Krishna Kumar Sikander | Jun 02, 2025, 15:29 IST
Share
Dilapidated buildings, broken windows and leaking roofs are the hallmarks of schools in Chhattisgarh the sootr
Dilapidated buildings, broken windows and leaking roofs are the hallmarks of schools in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होने जा रहा है, लेकिन कवर्धा जिले के कई स्कूलों की हालत इतनी खराब है कि वे खंडहर नजर आते हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जर्जर दीवारों, टूटी खिड़कियों और गायब फर्श के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होने जा रहा है, लेकिन कवर्धा जिले के कई स्कूलों की हालत इतनी खराब है कि वे खंडहर नजर आते हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जर्जर दीवारों, टूटी खिड़कियों और गायब फर्श के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। खासकर पंडरिया विकासखंड के ग्राम बाहपानी के स्कूल भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जहां प्लास्टर उखड़ चुका है, खिड़कियां टूटी हैं, और फर्श का नामोनिशान नहीं है। अब ऐसे ही जर्जर भवनों में नौनिहालों का नए सत्र में स्वागत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभ्यारण बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट

पंचायत भवन में शाला

पंडरिया के कई गांवों जैसे कुशयरी, महिडबरा, हथिगुड़ान, मजगांव, पंडरीपानी, सेमहरा, कांदावानी, छौरपानी, जगखनाडीह, सिंगपुर, रोखनी, तेलियापानी, लेदरा, अधचरा, भेलकी, देवानपटपर, बोहिल, गभोड़ा, बिरकोना, चियाडाँढ, आगरपानी, फिफलीपानी, भेढ़ागढ़, और अमनिया के स्कूल भी मरम्मत की बाट जोह रहे हैं। यही हाल बोड़ला, स. लोहारा और कवर्धा विकासखंडों के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के स्कूलों का है। ग्राम लोखान की प्राथमिक शाला तो पंचायत भवन में चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने धान उठाव में देरी पर सरकार को लगाई फटकार

बरसात में बढ़ती हैं मुश्किलें

वर्षा ऋतु में इन स्कूलों की हालत और बदतर हो जाती है। टपकती छतों और कमरों में घुसते पानी के कारण बच्चों को छाता लगाकर पढ़ना पड़ता है। कई बार पानी भरने के कारण स्कूलों में छुट्टी तक करनी पड़ती है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर एयरपोर्ट पर अफसर ने युवक से कहा, तुम कलाकार हो तो कुछ सुनाकर दिखाओ

मरम्मत की राशि अपर्याप्त

स्कूल प्राचार्यों का कहना है कि मरम्मत और स्टेशनरी के लिए हर साल कुछ राशि मिलती है, लेकिन यह इतनी कम होती है कि सिर्फ स्टेशनरी का खर्च ही किसी तरह पूरा हो पाता है। उन्होंने बताया कि इस बार मात्र 10,000 की राशि भी दो साल बाद मिली। इतनी राशि में मरम्मत संभव नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें... मैरिज ब्यूरो चलाने वाली ने पति की करवा दी शादी

शिफ्ट में चल रहा स्कूल

पंडरिया के कुआंमलगी गांव का माध्यमिक स्कूल पूरी तरह जर्जर है। हालत ऐसी है कि मिडिल स्कूल के बच्चों को प्राइमरी स्कूल में दो शिफ्टों में पढ़ाया जा रहा है। मरम्मत की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, अधिकारियों ने सर्वे भी किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इन जर्जर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खतरे में है। जरूरत है तत्काल मरम्मत और बेहतर संसाधनों की, ताकि नौनिहाल सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें।

Dilapidated school building | Broken | hallmark | schools

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्कूलों की हालत सबसे खराब बताई गई है?
    कवर्धा जिले के स्कूलों की हालत सबसे खराब बताई गई है।
  2. ग्राम बाहपानी के स्कूल भवन की क्या स्थिति है?
    ग्राम बाहपानी के स्कूल भवन में प्लास्टर उखड़ चुका है, खिड़कियां टूटी हुई हैं, और फर्श पूरी तरह से गायब है।
  3. लोखान गांव की प्राथमिक शाला कहां संचालित हो रही है?
    लोखान गांव की प्राथमिक शाला पंचायत भवन में संचालित हो रही है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • schools
  • Dilapidated school building
  • hallmark
  • Broken
  • स्कूलों
  • जर्जर
  • कवर्धा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान