छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास,नेशनल जूजित्सु चैपियनशिप में 2 गोल्ड सहित जीते 6 मेडल

Harrison Masih | Oct 17, 2025, 14:05 IST
Share
dongargarh-girls-win-6-medals-national-jujitsu-championship the sootr
dongargarh-girls-win-6-medals-national-jujitsu-championship the sootr

डोंगरगढ़ की दो बेटियों ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया है। सहारनपुर में आयोजित राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप में वसुंधरा सिंह और निधि वर्मा ने जीत का परचम लहराया। एक छोटे शहर से उठीं ये बेटियाँ राष्ट्रीय मंच पर छा गईं, पूरी कहानी पढ़िए...

Rajnandgaon. राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर की दो बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभा भी बड़े मंचों पर इतिहास रच सकती है। यहां की राणा वसुंधरा सिंह और निधि वर्मा ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर जूजित्सु (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए जिनमें 2 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के सुखदेव ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

सहारनपुर में हुआ राष्ट्रीय मुकाबला

9 से 18 अक्टूबर तक आयोजित इस नेशनल मार्शल आर्ट्स चैपियनशिप में देशभर के 25 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कठिन और तकनीकी खेल जूजित्सु में अपनी लाजवाब तकनीक, अनुशासन और संघर्षशीलता के दम पर डोंगरगढ़ की दोनों बेटियों ने जीत हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

कोच अजय सिंह ने बताया- 'खेलो इंडिया' से मिली प्रेरणा

मुख्य कोच अजय सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि भारत सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की पहल का नतीजा है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, डोपिंग जागरूकता सेमिनार, और फिटनेस पर फोकस का असर अब छोटे शहरों के खिलाड़ियों पर भी दिखने लगा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की बेटी सना माचू विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

भव्य स्वागत से गूंजा डोंगरगढ़

राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिपसे लौटने पर दोनों विजेता खिलाड़ियों और कोच का डोंगरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों और खेल प्रेमियों ने शहर की इन बेटियों पर गर्व जताया। कोच अजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती, फिटनेस, और स्पोर्ट्स एथिक्स पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और प्रदर्शन में सुधार हुआ।

इस खबर को 5 पॉइंट्स में समझिए

  1. राष्ट्रीय स्तर पर डोंगरगढ़ की चमक:
    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई नेशनल मार्शल आर्ट्स (जूजित्सु) चैम्पियनशिप में डोंगरगढ़ की दो बालिकाओं राणा वसुंधरा सिंह और निधि वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।
  2. 6 पदक जीते, गोल्ड सहित:
    दोनों खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक, जिनमें स्वर्ण पदक (गोल्ड) भी शामिल है, जीतकर न सिर्फ डोंगरगढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।
  3. 25 राज्यों के खिलाड़ियों से मुकाबला:
    यह प्रतियोगिता 9 से 18 अक्टूबर तक चली, जिसमें देशभर के 25 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
  4. कोच अजय सिंह की अहम भूमिका:
    मुख्य कोच अजय सिंह के मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों ने तैयारी की। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया अभियान और सरकार की न्यू स्पोर्ट्स पॉलिसी से छोटे शहरों के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल रहा है।
  5. भविष्य की तैयारी और सम्मान:
    दोनों बेटियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में हैं। नगरवासियों ने उनके लौटने पर भव्य स्वागत किया और उनकी सफलता को पूरे शहर ने गर्व के साथ मनाया।
ये खबर भी पढ़ें... पीके फाउंडेशन ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप 2024 का समापन, युवा प्रतिभाओं ने जीता दिल

अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने की तैयारी

अब ये दोनों बालिकाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं। उनकी यह सफलता भारत सरकार की ‘न्यू स्पोर्ट्स पॉलिसी’ और ‘खेलो इंडिया मिशन’ की प्रभावशीलता को दर्शाती है- जिससे आज छोटे कस्बों की प्रतिभाएं भी देश के लिए स्वर्णिम इतिहास लिख रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें... भारत ने जीता ICC चैंपियनशिप, राजधानी में होली-दिवाली एक साथ

Tags:
  • rajnandgaon
  • सहारनपुर
  • राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप
  • नेशनल मार्शल आर्ट्स चैपियनशिप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज