छत्तीसगढ़ के सुखदेव ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Pravesh Shukla | Published:
Share
international-para-athletics-championship-2025-gold-medal
international-para-athletics-championship-2025-gold-medal

छत्तीसगढ़ के दिव्यांग एथलीट सुखदेव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। सुखदेव ने बेंगलुरु में आयोजित 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दिव्यांग एथलीट सुखदेव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। सुखदेव ने बेंगलुरु में आयोजित 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने यह दूरी महज 4.36 मिनट में पूरी कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया । यह प्रतियोगिता 11 और 12 जुलाई को आयोजित की गई थी।सुखदेव महासमुंद जिले के रहने वाले हैं।

नेत्रहीन विद्यालय के छात्र रहे सुखदेव

सुखदेव फॉर्चून फाउंडेशन समाजसेवी संस्था की ओर से संचालित फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमापटपर (बागबाहरा खुर्द) के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने कोच निरंजन साहू के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में सुखदेव भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में नियमित ट्रेनिंग कर रहे हैं।

पढ़ें: बीजेपी के चिंतन शिविर को कांग्रेस विधायक ने बताया मौज-मस्ती का जरिया

पहले भी कर चुके हैं कारनामा

इससे पहले भी वे नई दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में 400 मीटर दौड़ और चेन्नई में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ा चुके हैं।

पढ़ें: खाकी फिर बनी ठगी की शिकार, बदमाश ने खुद को ASP बताकर की वारदात

सहयोग से सपने हो रहे साकार

छत्तीसगढ़ की साय सरकार खेल और खिलाड़ियों विशेषकर दिव्यांग एथलीटों को प्रोत्साहित करने के साथ ही और उन्हें हर संभव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का मकसद है कि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को सही मंच और अवसर मिले ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

पढ़ें: खैरागढ़-डोंगरगढ़ सड़क 8 साल से खस्ताहाल, पहले बीजेपी और अब कांग्रेस का चक्काजाम

इन लोगों ने दी बधाई

सुखदेव के इस एचीवमेंट पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत एस.आलोक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, कोच निरंजन साहू के साथ ही पैरा स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पढ़ें: अधूरे ग्लोबल स्किल पार्क की छत से रिस रहा पानी, सरकार तक पहुंची शिकायत

सुखदेव का संकल्प बना प्रेरणा

सुखदेव की यह उपलब्धि न केवल उनके समर्पण और मेहनत का नतीजा है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के दूसरे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और लगातार अभ्यास से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

para athletes, Gold Medal, World Para Athletics Championship, Indian athletes ,Chhattisgarh News ,CG News, Sports News, Race, competition पैरा एथलीट, एथलेटिक्स समाचार, छत्तीसगढ़ न्यूज , सीजी न्यूज, खेल की खबर



Tags:
  • Sports News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • एथलेटिक्स समाचार
  • Gold Medal
  • गोल्ड मेडल
  • competition
  • प्रतियोगिता
  • Race
  • खेल की खबर
  • para athlete
  • पैरा एथलीट
  • Indian athletes
  • World Para Athletics Championship
  • para athletes
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर