पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का अधिकारियों के लिए ट्वीट, कहा- फ़ाइल से न करें छेड़छाड़, ये अनुचित
Chandresh Sharma | Dec 06, 2023, 24:00 IST
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का अधिकारियों के लिए ट्वीट, कहा- फ़ाइल से न करें छेड़छाड़, ये अनुचित
प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण फाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जो की पूर्णतः अनुचित है। मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं
शिवम दुबे, Raipur. 5 साल बाद छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हो गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एक्शन में नजर आ रहे हैं। पूर्व सीएम ने छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों को अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल न करने की समझाइए दी है। इसके लिए रमन सिंह ने एक्स हैंडल (ट्विटर) से पोस्ट भी किया है।
पूर्व सीएम का अधिकारियों के लिए पोस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया में अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों को दो टूक यह कहा है कि "आज कुछ सूत्रों से मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण फाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जो की पूर्णतः अनुचित है। मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं होता तब तक ऐसी किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से आप सभी को बचना चाहिए।"
पोस्ट के क्या मायने?
इस पोस्ट के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश के अधिकारियों को साफ-साफ चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि कई विभागों में फिर बदल और पुरानी रुकी हुई नियुक्तियों के आदेशों को जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसे डॉ रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अधिकारियों को चेताया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन गई है।
सरकार बनने के साथ ही प्रदेश के कई भाजपा नेताओं के कानून व्यवस्था, अपराधियों पर लगाम लगाने, अब अधिकारियों को बंद करने जैसे सोशल मीडिया में पोस्ट और बयान बाजियां शुरू हो गई हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों को अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करने की समझाइए दी है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari