राष्ट्रपति ने संसद में किया छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे का जिक्र, कहा हथियार छोड़ अब पंडुम कैफे चला रहे

Arun Tiwari | Jan 28, 2026, 19:09 IST
Share
droupadi-murmu-parliament-speech-chhattisgarh-naxal-terrorism-reduction
droupadi-murmu-parliament-speech-chhattisgarh-naxal-terrorism-reduction

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र में संसद में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे और माओवाद प्रभावित जिलों में हुई कमी का उल्लेख किया। हथियार छोड़ चुके लोग अब पंडुम कैफे चला कर समाज सेवा कर रहे हैं।

NEWS IN SHORT

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे का जिक्र किया।
  • बीजापुर के एक गांव में 25 साल बाद बस पहुंची, लोगों ने खुशी का जश्न मनाया।
  • हथियार छोड़ चुके नक्सली अब पंडुम कैफ़े चला रहे और मुख्य धारा में लौट रहे हैं।
  • माओवाद प्रभावित जिले 126 से घटकर केवल 8 जिले रह गए, 2 हजार से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
  • आदिवासी विरासत को संरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय लोकार्पित और संविधान का संथाली में अनुवाद।

NEWS IN DETAIL

रायपुर : बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद में दिये गये अभिभाषण में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे का विशेष उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों और आतंक पर करारे प्रहार के बाद प्रभावित इलाकों में परिवर्तन आज पूरा देश देख रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे गौरव का क्षण बताया।

ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगी, बस्तर पंडुम का करेंगी शुभारंभ

पंडुम कैफे चला रहे सरेंडर नक्सली:

राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर के एक गांव में 25 साल बाद बस पहुंची तो लोगों ने किसी उत्सव की तरह खुशी मनाई।

बस्तर ओलंपिक में युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हथियार छोड़ चुके व्यक्ति अब जगदलपुर के पंडुम कैफ़े में लोगों की सेवा कर रहे हैं।

लोग आतंक और हथियार छोड़कर जीवन की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... गरियाबंद नक्सल सरेंडर: 19 साल बाद घर लौटे 9 नक्सली, परिवार की भावुक अपील पर लिया फैसला

माओवाद आज 126 से घटकर 8 जिलों तक रह गया है:

राष्ट्रपति मुर्मू ने माओवादियों को लेकर कहा कि माओआतंकी पर भी निर्णायक कार्रवाई की गई है। माओवाद आज देशभर में 126 से घटकर 8 जिलों तक रह गया है।

सिर्फ 3 जिले इसमें गंभीर रूप से प्रभावित हैं। 2 हजार से ज्यादा माओवादियों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है।

वह दिन दूर नहीं जब देश से आतंक पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... ओडिशा में बड़ा नक्सल एनकाउंटर : 1 करोड़ के इनामी गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर, शव बरामद

आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में आगे यह भी कहा कि मेरी सरकार देश की आदिवासी विरासत को सुरक्षित करने के लिए आदिवासी म्यूजियम भी बनवा रही है।

इसी क्रम में हाल ही में छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय को लोकार्पित भी किया गया है।

मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मेरी सरकार ने देश के संविधान का संथाली भाषा में अनुवाद करवा कर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की बुधरी ताती को पद्मश्री सम्मान, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • बजट सत्र
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई