इंस्टाग्राम के जरिए 48 लाख की ठगी... दुर्ग पुलिस ने आंध्रप्रदेश से दो ठगों को दबोचा

Harrison Masih | Dec 01, 2025, 15:39 IST
Share
durg-forex-trading-fraud-48-lakh-2-arrested-andhra the sootr
durg-forex-trading-fraud-48-lakh-2-arrested-andhra the sootr

दुर्ग साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इंस्टाग्राम के जरिए ₹48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

Durg/Anakapalli. दुर्ग रेंज साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इन साइबर ठगों ने दुर्ग के एक पीड़ित को फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की बड़ी रकम ठगी थी।

दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली जिले से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया, जहां उन्हें अदालत में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... इंस्टाग्राम फ्रॉड: साड़ी बेचकर 50 करोड़ की ठगी... देशभर में फैला जाल, मुंबई में रेकी कर पुलिस ने 8 आरोपी दबोचे

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ फ्रॉड

पुलिस के अनुसार, ठगी की यह वारदात 9 अक्टूबर 2025 को प्रकाश में आई, जब पीड़ित ने साइबर थाना दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा दिया। ठगों ने पीड़ित को एक संदिग्ध लिंक भेजा। पीड़ित ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया और बताए गए चरणों का पालन किया, उनके बैंक खाते से किस्तों में लाखों रुपए की बड़ी रकम निकाल ली गई। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 08/2025 (धारा 318(4), 336, 3(5) बी.एन.एस. के तहत) दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई (durg fraud case)।

ये खबर भी पढ़ें... यूट्यूब एड के जरिए 1 करोड़ की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से दबोचे 4 ठग, गैंग ने ऐसे बनाया निशाना

ऐसे समझें पूरा मामला

दुर्ग के एक पीड़ित को साइबर ठगों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर 48 लाख की ठगी कर ली।

ठगों ने इंस्टाग्राम से एक लिंक भेजा। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर कई चरणों में पैसे जमा किए, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

9 अक्टूबर 2025 को शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना दुर्ग ने जांच शुरू की और आरोपियों की लोकेशन आंध्रप्रदेश में ट्रेस की।

दुर्ग पुलिस की 5 सदस्यीय विशेष टीम ने आंध्रप्रदेश पहुंचकर दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़ें... रकम तिगुनी करने का झांसा देकर 6 करोड़ की ठगी, सी बुल्स कंपनी के डायरेक्टर समेत 3 झारखंड से गिरफ्तार

तकनीकी जांच और आंध्रप्रदेश से गिरफ्तारी

साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस की टीम ने उन्नत डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया। तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपियों की लोकेशन आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली जिले में ट्रेस की गई। इसके बाद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 5 सदस्यों की एक विशेष पुलिस टीम को आंध्रप्रदेश भेजा गया।

टीम ने अनकापल्ली से दो मुख्य आरोपियों, पी. सत्यनागा मूर्ति (25 वर्ष) और बालाजी श्रीनू (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... जशपुर में 6 करोड़ की ठगी का खुलासा: इस ट्रेडिंग कंपनी के दो आरोपी गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा

पुलिस की अपील: अनजान लिंक पर न करें क्लिक

आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले का खुलासा करते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया या किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। फॉरेक्स ट्रेडिंग या ऑनलाइन निवेश के लालच में आकर बिना सत्यापन किए किसी भी संदिग्ध प्लेटफार्म में बड़ी रकम न लगाएं।

किसी भी प्रकार की संदिग्ध साइबर गतिविधि या ठगी की आशंका होने पर तुरंत सायबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में सूचना दें। यह गिरफ्तारी साइबर अपराधियों के खिलाफ दुर्ग रेंज पुलिस की कठोर और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाती है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ते ठगी के मामलों में सतर्क रहने का संदेश देती है।

Tags:
  • ऑनलाइन ठगी
  • durg fraud case
  • इंस्टाग्राम फ्रॉड
  • फॉरेक्स ट्रेडिंग
  • 48 लाख की ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा