पुलिस ने पकड़ा 60 लाख का गांजा, उड़ीसा से महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे तस्कर

Harrison Masih | Sept 08, 2025, 17:56 IST
Share
durg-ganja-smuggling-388kg-container-60-lakh-seized the sootr
durg-ganja-smuggling-388kg-container-60-lakh-seized the sootr

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 388 किलो गांजा से भरे कंटेनर को जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत 60 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

Durg Ganja smuggling: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 388 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 60 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार और नागपुर के आरोपी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी

कुम्हारी थाना पुलिस को 7 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से नागपुर जा रहा गांजे से भरा कंटेनर दुर्ग जिले से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर कुम्हारी टोल प्लाजा पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान NL01-AH-9524 नंबर का कंटेनर रोका गया और चालक से पूछताछ की गई।

आरोपी ड्राइवर का कबूलनामा

कंटेनर चालक ने अपना नाम उमेश यादव (46), जिला मधुबनी, बिहार बताया। उसने पूछताछ में बताया कि वह कोलकाता से गुजरात के लिए सामान लेकर निकला था। रास्ते में ओडिशा के देवघर क्षेत्र में एक परिचित राहुल ने उसे 13 बोरी गांजा नागपुर तक पहुंचाने के लिए कहा था। प्रति बोरी उसे 5000 रुपए देने की बात हुई थी। चालक ने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह गांजे की खेप नागपुर पहुंचा चुका है।
ये खबर भी पढ़ें... 850 रईसजादों से संपर्क, कई राज्यों में ड्रग्स पार्टियां... नव्या मलिक और विधि अग्रवाल का कबूलनामा

388 पैकेट गांजा जब्त

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कंटेनर की तलाशी ली गई, जिसमें पीछे हिस्से से 13 बोरियों में भरे कुल 388 पैकेट गांजे को बरामद किया गया। हर पैकेट का वजन 1 किलो था, जिससे गांजे का कुल वजन 3 क्विंटल 88 किलो हुआ। इसके अलावा पुलिस ने कंटेनर से 95 हजार रुपए नकद और अन्य सामान जब्त किया। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 53 लाख रुपए है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स तस्करी: समाजसेवी-राजनेता के बेटों से होगी पूछताछ,आपस में भिड़े नव्या–विधि गुट

दुर्ग गांजा तस्करी मामले के मुख्य बिंदु:


  1. 388 किलो गांजा जब्त
    दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर से 388 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई गई।
  2. 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार
    इस तस्करी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार का ट्रक चालक और नागपुर के दो आरोपी शामिल हैं।
  3. कंटेनर में सामान के बीच छिपाया गांजा
    जांच में सामने आया कि तस्करों ने गांजा को कंटेनर में सामान के बीच छिपाकर ओडिशा से नागपुर ले जाने की योजना बनाई थी।
  4. प्रति बोरी 5000 रुपये का सौदा
    ट्रक चालक ने कबूल किया कि तस्करों को गांजा पहुंचाने के लिए प्रति बोरी 5000 रुपये देने का सौदा हुआ था।
  5. 1.53 करोड़ का कुल माल जब्त
    गांजे के साथ नगदी और अन्य सामान मिलाकर पुलिस ने कुल 1.53 करोड़ रुपये का माल जब्त किया, मामले की जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स तस्करी: नव्‍या मलिक की कॉल हिस्ट्री में बड़े कारोबारियों के बच्चे और नेताओं का कनेक्शन

नागपुर से दो और तस्कर गिरफ्तार

ड्राइवर की निशानदेही पर कुम्हारी थाना और ACCU की संयुक्त टीम नागपुर पहुंची। यहां ट्रैप लगाकर गांजा खरीदने पहुंचे मुस्ताक अहमद (34) और फयाज अंसारी (24) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी नागपुर के रहने वाले हैं।

दर्ज हुआ केस

इस मामले में थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 172/2025, धारा 20 (B)iiC, 25, 27 (a) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • गांजा तस्करी
  • दुर्ग गांजा तस्करी
  • Durg Ganja smuggling
  • 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • 388 किलो गांजा जब्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा